
रांची। प्रदेश राजद के नव मनोनीत प्रधान महासचिव और पूर्व मंत्री सत्यनन्द भोक्ता ने पटना में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव मुलाकात की आशीर्वाद लिया। लालू प्रसाद ने उनसे पार्टी में सभी को साथ लेकर चलने और संगठन को पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करने का निर्देश दिया।



भोक्ता ने बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की और मार्गदशन लिया। भोक्ता ने पार्टी के सभी वरीय नेताओं के प्रति अभार जताते हुए कहा कि वे संगठन से मिली जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा से निवर्हन करेंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी के संगठन को भी मजबूत करने और जनहित में हमेशा काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मौके पर प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार और डॉ अरुण यादव भी मौजूद थे।

