
धनबाद। धनबाद में एक अवैध रूप से कोयला खदान में खनन के दौरान चाल के धंसने से 9 मजदूरों के मौत हो गई, जबकि कई मजदूर फंसे बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा बाघमारा थाना क्षेत्र के ब्लॉक 2 में हुआए जहां अवैध रूप से चल रहे एक खदान में मलबा गिरने से ये मौतें हुईं हैं। विधायक सरयू राय के ट्वीट के बाद धनबाद पुलिस प्रशासन मामले को दबाने मे लगे।



इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद, इलाके में मचा हड़कंप और स्थानीय प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया है। मीडिया को जाने से रोका। हालांकि, अवैध खनन के कारण होने वाली मौतों का यह कोई पहला मामला नहीं है, बाघमारा और आस-पास के इलाकों में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।
इस हादसे को लेकर विधायक सरयू राय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि बाघमारा,धनबाद के जमुनिया स्थान पर अवैध खनन की चाल धँसने से आज रात 9 मजदूरों की मौत हो गई है.अवैध खनन माफिया मृतकों का शव निपटाने में लगे हैं.इसकी सूचना मैंने एसएसपी धनबाद को दे दी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चुनचुन नामक खनन माफिया प्रभावशाली संरक्षण में अवैध खनन करा रहा था।

