
रांची। झारखंड जगुआर के डीआईजी इंद्रजीत महथा को डीआईजी रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश में बताया गया है कि डीआईजी रांची का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ है, जिससे कई कार्य बाधित हो रहे हैं। डीआईजी रांची के पद पर नियमित पदस्थापन होने तक इंद्रजीत महथा वहां अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।



उनके कार्य को भी सीमित किया गया है। वे उस कार्यालय से संबंधित एसीपी, एमएसीपी, विभागीय जांच, विभागीय कार्यवाही, अपील अभ्यावेदन, अभियोजन स्वीकृत्यादेश व हाई कोर्ट से संबंधित रिट याचिकाओं को निष्पादित करेंगे। इसके अलावा, उन्हें किसी भी कार्य को करने के लिए प्राधिकृत नहीं किया गया है।

