Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026

    अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल
    • ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत
    • अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो
    • ट्रंप का दावा: जल्द पता चल जाएगा कि ईरान के संसद अध्यक्ष अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं
    • मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    • बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर
    • हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,
    • शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » कैसा दिखता है भारत…शुभांशु ने प्रधानमंत्री को अंतरिक्ष से दिखाई तस्वीर, देखें वीडियो
    India

    कैसा दिखता है भारत…शुभांशु ने प्रधानमंत्री को अंतरिक्ष से दिखाई तस्वीर, देखें वीडियो

    News MaatiBy News MaatiJune 29, 2025Updated:June 29, 2025No Comments67 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    PM interacted with Group Captain Shubhanshu Shukla, who is aboard the International Space Station, on June 28, 2025.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली। 41 साल पहले जब भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा अंतरिक्ष यात्रा पर गए थे, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा था कि हमारा भारत वहां से कैसा दिखता है? इसके जवाब में राकेश शर्मा ने कहा था-सारे जहां से अच्छा..। इसी तरह शुभांशु शुक्ला इस समय अंतरिक्ष की यात्रा कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वीडियो लिंक के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करते हुए शुभांशु ने कहा कि यहां से भारत बहुत भव्य और बड़ा दिखता है। अनेकता में एकता का भाव साकार होता दिखता है।

    शुभांशु ने साझा किए अनूठे अनुभव : शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ लगभग 17 मिनट की बातचीत में शुभांशु ने न सिर्फ अपने अनूठे अनुभव साझा किए, बल्कि पहली बार अंतरिक्ष स्टेशन में लगाए गए तिरंगे का गौरवपूर्ण अहसास और आगे बढ़ते भारत को लेकर भी अपना दृष्टिकोण रखा। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि बहुत नया अनुभव है। ऐसी चीजें हो रही हैं, जो दशार्ती हैं कि हमारा भारत किस दिशा में जा रहा है।

    भारत माता की जय : प्रधानमंत्री ने भी उनका उत्साहवर्धन करते हुए अंतरिक्ष से जुड़े भारत के भावी संकल्पों का साझेदार बनने का आह्वान किया। बातचीत के अंत में जब प्रधानमंत्री ने भारत माता की जय का नारा लगाया, तो जवाब में शुक्ला ने भी भारत माता की जय कहा।

    ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को शुभकामना देते हुए प्रधानमंत्री ने उनकी कुशल-क्षेम पूछी। इस पर शुभांशु अभिभूत हो गए। कहा-पृथ्वी से आरबिट तक की 400 किलोमीटर की छोटी सी यात्रा सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि मेरे देश की भी यात्रा है। मैं छोटा था तो कभी सोच नहीं पाया कि मैं अंतरिक्ष यात्री बन सकता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि आपके नेतृत्व में आज का भारत यह मौका देता है और उन सपनों को साकार करने का मौका भी देता है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है मेरे लिए और मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं कि मैं यहां पर अपने देश का प्रतिनिधित्व कर पा रहा हूं। ‘आप अपने साथ जो गाजर का हलवा ले गए हैं, वह साथियों को खिलाया?’


    यह पूछकर पीएम ने शायद शुभांशु को यह महसूस कराने का प्रयास किया कि उनकी यात्रा की तैयारियों को लेकर भी पीएम कितनी करीबी से जानकारी रख रहे थे। भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने बताया कि वह दिन में 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देख रहे हैं। यह प्रक्रिया बहुत अचंभित कर देने वाली है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी यात्रा की गति 28 हजार किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसे भारत के मान से जोड़ते हुए कहा कि यह दिखाता है कि हमारा देश कितनी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। यहां से हमें और आगे जाना है।

    अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय : पीएम ने उल्लेख किया कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले आप पहले भारतीय हैं। आपने जबरदस्त मेहनत की है। लंबी ट्रेनिंग करके गए हैं। अब आप अंतरिक्ष में हैं। वहां की परिस्थितियां कितनी अलग हैं? कैसे तालमेल बैठा रहे हैं?

    सोना बहुत बड़ी चुनौती : इस पर उन्होंने अनुभव साझा किया कि यहां सब कुछ अलग है। एक साल ट्रेनिंग की, सारे सिस्टम और प्रक्रिया के बारे में पता था, लेकिन यहां आते ही अचानक सब बदल गया। हमारे शरीर को गुरुत्वाकर्षण में रहने की आदत हो जाती है। हर एक चीज उसी से तय होती है। लेकिन यहां पर छोटी-छोटी चीजें भी बहुत मुश्किल हो जाती हैं। आपसे बात करते समय पैरों को बांध रखा है, नहीं तो ऊपर चला जाऊंगा। सोना बहुत बड़ी चुनौती है। आप छत, दीवार या जमीन कहीं भी सो सकते हैं। पीएम के कहने पर उन्होंने युवा पीढ़ी के लिए संदेश दिया कि भारत आज जिस दिशा में जा रहा है, हमने बहुत साहसिक और ऊंचे सपने देखे हैं। उन सपनों को पूरा करने के लिए हमें आप सभी की जरूरत है।

    मोदी ने गगनयान को लेकर कही ये बात : अंत में पीएम मोदी ने भारत के संकल्प उनसे साझा किए और कहा कि हमें मिशन गगनयान को आगे बढ़ाना है। हमें अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाना है। चंद्रमा पर भारतीय की लैंडिंग भी करानी है। इन सारे मिशनों में आपके अनुभव बहुत काम आने वाले हैं। भारत दुनिया के लिए अंतरिक्ष की नई संभावनाओं के द्वार खोलने जा रहा है। अब भारत सिर्फ उड़ान नहीं भरेगा, बल्कि भविष्य में नई उड़ानों के लिए मंच तैयार करेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    March 15, 2026

     सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी

    March 3, 2026

    शराब घोटाला: केजरीवाल और सिसोदिया कोर्ट से बरी, सभी आरोपों से किए गए मुक्त

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    By News MaatiMarch 31, 20262

    नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां…

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026

    अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

    March 31, 2026

    ट्रंप का दावा: जल्द पता चल जाएगा कि ईरान के संसद अध्यक्ष अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं

    March 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026

    अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

    March 31, 2026

    ट्रंप का दावा: जल्द पता चल जाएगा कि ईरान के संसद अध्यक्ष अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं

    March 31, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.