Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

    June 16, 2026

    महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर : उद्धव ठाकरे के सात सांसद शिंदे सेना में होंगे शामिल , एमएलसी कृपाल तुमाने का दावा

    June 16, 2026

    अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार
    • महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर : उद्धव ठाकरे के सात सांसद शिंदे सेना में होंगे शामिल , एमएलसी कृपाल तुमाने का दावा
    • अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप
    • मादक पदार्थ बरामदगी मामले में दोषी कुंदन कुमार को पांच साल की सजा
    • डायन-बिसाही के शक में हत्या की आरोपी महिला दोषी करार, 25 को सजा पर फैसला
    • भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप के घर बजेगी शहनाई; CM सम्राट चौधरी ने घर पहुंचकर दी बधाई
    • बिहार में खुलेगी बीएचयू की शाखा, हर प्रखंड में बनेंगे सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल ,कैमूर में बोले CM सम्राट चौधरी
    • ट्विशा शर्मा मामला : कोर्ट ने रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » विकास के नाम पर ये लोग ‘डी कंपनी’ पालते थे, हमारी सरकार ने ऐसे लोगों को जहन्नुम का टिकट दे दिया, योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा
    India

    विकास के नाम पर ये लोग ‘डी कंपनी’ पालते थे, हमारी सरकार ने ऐसे लोगों को जहन्नुम का टिकट दे दिया, योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा

    News MaatiBy News MaatiJune 20, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजमगढ़ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम योगी ने मुख्य विपक्षी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस आजमगढ़ ने उन्हें मुख्यमंत्री, सांसद बनाया लेकिन वे न तो विश्वविद्यालय बना पाए, न एक्सप्रेसवे बना पाए। हमने गैर सैफई वासी को सांसद बनाया। 2016 में वो लोग 110 मीटर चौड़ा एक्सप्रेसवे बना रहे थे, टेंडर जारी कर दिया था। एक्सप्रेसवे के निर्माण में डकैती डालने वाले आज ईमानदारी का ढोंग दिखा रहे हैं।

    सीएम ने कहा जो सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने का प्रयास करेगा, पहले से उसका टिकट रिजर्व कर दिया जाएगा। पहले विकास के नाम पर यह लोग डी कंपनी को पालते थे, यानी दाउद कंपनी। हमारी सरकार ने ऐसे लोगों को जहन्नुम का टिकट दे दिया। भाजपा की डबल इंजन सरकार 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम कर रही है। प्रदेश बीमारू राज्य से अब एक्सप्रेसवे वाले राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। आठ साल पहले आजमगढ़ का नाम लेने से लोग डरते थे। आजमगढ़ अब विकास की मुख्यधारा के साथ जुड़ चुका है।

    योगी ने कहा कि बेटी और व्यापारी के साथ हर एक नागरिक को सुरक्षा दी जा रही है। सुरक्षा पर जिसने सेंध लगाने का काम किया उसके लिए यमराज का टिकट भी उसे उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह आवश्यक है कि जो दूसरों की सुरक्षा के लिए खतरा बने, उसके लिए पहले से ही एक टिकट रिजर्व करा दो।
    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने विरासत और विकास का एक अद्भुत समन्वय स्थापित किया है। महाकुंभ प्रयागराज, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होना, काशी में काशी विश्वनाथ धाम का होना, मां विंध्यवासिनी धाम, चित्रकूट धाम का विकसित होना इसके उदाहरण हैं। हम उत्तर प्रदेश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को इतना मजबूत कर देंगे कि कोई उसे रोक नहीं सकता है। 2017 से पहले सिर्फ दो एयरपोर्ट थे। अब प्रदेश में 16 एयरपोर्ट हैं। अब हमारे नौजवानों को यूपी में ही नौकरी मिले, इसका भी खास इंतजाम किया जा रहा है।


    ज्ञात हो कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 91.35 किमी है। यह गोरखपुर के एनएच-27 पर जैतपुर के पास शुरू होकर आजमगढ़ के सलारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलता है। चार जिलों गोरखपुर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और आजमगढ़ में पड़ने वाला पूर्णतः प्रवेश नियंत्रित यह एक्सप्रेसवे फोरलेन में निर्मित है और इसे भविष्य में सिक्सलेन तक विस्तारित किया जा सकता। एक्सप्रेसवे की इस परियोजना पर भूमि अधिग्रहण सहित 7283.28 करोड़ रुपये की लागत आई है।
    गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण दो पैकेज में गोरखपुर के जैतपुर से अंबेडकरनगर के फुलवरिया तक (48.317 किमी) तथा फुलवरिया से आजमगढ़ के सलारपुर तक (43.035 किमी) किया गया है। पहले पैकेज का निर्माण कार्यदायी संस्था के रूप में एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और दूसरे पैकेज का निर्माण दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड ने कराया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ट्विशा शर्मा मामला : कोर्ट ने रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ाई

    June 16, 2026

    वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों में आधार के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र और राज्यों को नोटिस

    June 16, 2026

    20 से 30 वर्ष में भारत बनेगा विश्वगुरु: डॉ. भागवत

    June 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,396

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,069

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

    By News MaatiJune 16, 20261

    रांची। हरमू हाउसिंग कॉलोनी में किराए के मकान से संचालित कथित सेक्स रैकेट का अरगोड़ा…

    महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर : उद्धव ठाकरे के सात सांसद शिंदे सेना में होंगे शामिल , एमएलसी कृपाल तुमाने का दावा

    June 16, 2026

    अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप

    June 16, 2026

    मादक पदार्थ बरामदगी मामले में दोषी कुंदन कुमार को पांच साल की सजा

    June 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

    June 16, 2026

    महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर : उद्धव ठाकरे के सात सांसद शिंदे सेना में होंगे शामिल , एमएलसी कृपाल तुमाने का दावा

    June 16, 2026

    अब छोटे गांवों में भी बिना लाइसेंस नहीं बिक सकेंगे कफ सिरप

    June 16, 2026

    मादक पदार्थ बरामदगी मामले में दोषी कुंदन कुमार को पांच साल की सजा

    June 16, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.