
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर टीम इंडिया की तरह काम करें तो कोई भी टारगेट असंभव नहीं है। जहां, पीएम मोदी बैठक के दौरान काफी गंभीर दिखे तो वहीं, बैठक से पहले सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पूरी तरह से मजाकिया मूड में दिखे।



हेमंत सोरेन के साथ जोरदार ठहाका लगाते नजर आए : प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जोरदार ठहाका लगाते नजर आए। अब आॅपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी के चेहरे पर पहली बार ऐसी खिलखिलाहट भरी हंसी देखी गई है। पीएम मोदी के अंदाज के अब कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। मोदी ने इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की।

