Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया

    July 2, 2026

    बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    July 2, 2026

    लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया
    • बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    • लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब
    • एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले
    • पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले
    • एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां की कमान
    • नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, आवेदन प्रक्रिया शुरू
    • बिहार : 211 नए डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी नियुक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड में नकली दवा बेचनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी : इरफान अंसारी
    Blog

    झारखंड में नकली दवा बेचनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी : इरफान अंसारी

    News MaatiBy News MaatiMay 21, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड में नकली दवाइयों के कारोबार करनेवालों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे दवा माफिया हों या भ्रष्ट अधिकारी। डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अब क्यूरआर कोड ही नकली और असली दवा के बीच की दीवार बनेगा।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़ी पहल करते हुए 300 महत्वपूर्ण दवाओं के लिए क्यूआर कोड अनिवार्य कर दिया है। अब पेनकिलर, बुखार की दवा, प्लेटलेट बढ़ाने वाली दवाएं, शुगर और थायरॉयड की दवाएं, गर्भनिरोधक और विटामिन सप्लीमेंट्स जैसी प्रमुख दवाएं क्यू आर कोड के बिना बाजार में नहीं बिकेंगी। यह कोड हर दवा की असली पहचान, निमार्ता, बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी तारीख की जानकारी देगा। इससे नकली दवा की पहचान तुरंत हो सकेगी।

    बिना रजिस्ट्रेशन की दवा मिली, तो दुकान सील: सभी मेडिकल दुकानों को साफ निर्देश दिया गया है कि यदि बिना रजिस्ट्रेशन वाली कोई दवा पाई गई, तो दुकान का लाइसेंस तुरंत रद्द होगा।

    युवाओं को नशे की लत में धकेल रहा कफ सिरप : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बाजार में बिक रहे कई कफ सिरप में पाये जाने वाला कोडीन और अल्कोहल युवाओं को नशे की लत में धकेल रहा है। यह कफ सिरप दवा के नाम पर जहर बन चुका है, जो ब्रेन और लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है। मंत्री ने कहा कि कफ सिरप का दुरुपयोग कर युवा पीढ़ी को नष्ट किया जा रहा है, जिसे हर हाल में रोका जाएगा। सभी मेडिकल दुकानों को निर्देश दिया गया है कि बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के यह सिरप बेचना अपराध होगा और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    ड्रग इंस्पेक्टर हों सतर्क, वर्ना कार्रवाई तय: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जांच करें। नकली दवा बरामद होने पर सीधी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी एक ही जगह पर वर्षों से जमे हैं, वे व्यवस्था को सड़ा रहे हैं। अब उनका तबादला होगा। मिलीभगत और भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही दुमका, रांची, जमशेदपुर और पलामू में अत्याधुनिक फूड एवं मेडिसिन टेस्टिंग लैब स्थापित किए जाएंगे। साथ ही कहा कि अब दवाओं और खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट राज्य में बिना देरी और बिना गड़बड़ी के ही उपलब्ध होगी।

    मंत्री ने कहा कि सभी बड़े मॉल, होटल और रेस्टोरेंट में बिक रहे फूड प्रोडक्ट्स की जांच होगी। खाद्य पदार्थों में मिलावट, एक्सपायरी और गुणवत्ता की अनदेखी करने वालों पर तत्काल छापेमारी और कानूनी कार्रवाई होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले

    July 2, 2026

    पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले

    July 2, 2026

    एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां की कमान

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,403

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,076

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025971

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026811
    Don't Miss
    Bihar

    आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया

    By News MaatiJuly 2, 202623

    पटना। आजसे पटना मेट्रो का विस्तार हो रहा है। आज सुबह 11 बजकर 45 मिनट…

    बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    July 2, 2026

    लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब

    July 2, 2026

    एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले

    July 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया

    July 2, 2026

    बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    July 2, 2026

    लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब

    July 2, 2026

    एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले

    July 2, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.