Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया

    July 2, 2026

    बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    July 2, 2026

    लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया
    • बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    • लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब
    • एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले
    • पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले
    • एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां की कमान
    • नीट-पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, आवेदन प्रक्रिया शुरू
    • बिहार : 211 नए डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी नियुक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » भारत-पाकिस्तान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दिया बयान, जानें अब क्या कहा
    Blog

    भारत-पाकिस्तान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दिया बयान, जानें अब क्या कहा

    News MaatiBy News MaatiMay 17, 2025No Comments55 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान से बातचीत करना और उन्हें (पूर्ण युद्ध) के कगार से वापस लाना उनकी इतनी ‘‘बड़ी सफलता” है कि उसका उचित श्रेय उन्हें कभी नहीं मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच “बहुत नफरत” है और तनाव उस स्तर पर पहुंच गया था जहां अगला चरण संभवतः ‘‘परमाणु” (इस्तेमाल) था।

    ट्रंप ने शुक्रवार को ‘फॉक्स न्यूज’ से एक साक्षात्कार में कहा, “यह मेरी इतनी बड़ी सफलता है कि इसका उचित श्रेय मुझे कभी नहीं मिलेगा। वे बड़ी परमाणु शक्तियां हैं। उनमें जरा भी समानता नहीं है। वे आक्रोशित थे।”

    भारत-पाक संघर्ष जैसे को तैसा की तरह था

    साक्षात्कार के दौरान ट्रंप से पश्चिम एशिया की उनकी यात्रा से पहले की “विदेश नीति की कुछ सफलताओं” का जिक्र करते हुए पूछा गया कि क्या उन्होंने भारत और पाकिस्तान को फोन किया था। ट्रंप ने जवाब दिया, “हां, मैंने किया था।” साक्षात्कार लेने वाले ने कहा कि यह एक सफलता है। ट्रंप ने कहा, “क्या आपने देखा कि यह (संघर्ष) किस दिशा में जा रहा था? यह जैसे को तैसा की तरह था। यह गहराता जा रहा था। मेरा मतलब है कि मिसाइलों का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा था। दोनों मजबूत हैं। लिहाजा अगले जिस चरण पर यह पहुंचने वाला था, आप जानते हैं कि वह क्या है? ‘एन’।”

    व्यापार का उपयोग शांति स्थापित करने के लिए कर रहा

    साक्षात्कार लेने वाले ने पूछा कि क्या ‘एन’ शब्द का मतलब ‘न्यूक्लियर’ (परमाणु) है? ट्रंप ने कहा, “यह ‘एन’ शब्द है। यह बहुत बुरा शब्द है, है न? कई मायनों में। परमाणु अर्थ में इस्तेमाल किया जाने वाला एन शब्द, सबसे बुरी चीज हो सकती है। मुझे लगता है कि वे बहुत करीब थे। नफरत बहुत ज़्यादा थी। मैंने कहा, ‘हम व्यापार के बारे में बात करेंगे। हम बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं’।” ट्रंप ने कहा, “मैं व्यापार का उपयोग हिसाब बराबर करने और शांति स्थापित करने के लिए कर रहा हूं।”

    भारत अपने शुल्क में 100 प्रतिशत कटौती करने को तैयार

    ट्रंप ने कहा, “भारत… दुनिया में सबसे ज्यादा शुल्क लगाने वाले देशों में से एक हैं, वे व्यापार को लगभग असंभव बना देते हैं। क्या आपको मालूम है कि वे अमेरिका के लिए अपने शुल्क में 100 प्रतिशत कटौती करने को तैयार हैं?” इस मुद्दे पर भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या भारत के साथ सौदा जल्द ही होने वाला है, तो उन्होंने कहा, “हां, यह जल्द ही होगा। मुझे कोई जल्दी नहीं है। देखिए, हर कोई हमारे साथ सौदा करना चाहता है।”

    150 देश हैं जो सौदे करना चाहते हैं

    ट्रंप ने कहा, “दक्षिण कोरिया एक सौदा करना चाहता है… लेकिन मैं हर किसी के साथ सौदा नहीं करना चाहता। मैं बस सीमा तय करने जा रहा हूं। मैं कुछ और सौदे करूंगा। 150 देश हैं जो सौदे करना चाहते हैं।” पिछले कुछ दिनों में यह सातवीं बार है जब ट्रंप ने यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म कराने में मदद की।

    10 मई को हुई थी संघर्ष विराम की घोषणा

    भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई की सुबह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले किए थे। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। भारत की कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद भारतीय सेना ने कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया। चार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव समाप्त करने के लिए 10 मई को सहमति बनी थी। ट्रंप ने 10 मई को घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता में “लंबी बातचीत” के बाद भारत और पाकिस्तान “पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम” पर सहमत हो गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले

    July 2, 2026

    पहली बार डूरंड कप की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे रोमांचक मुकाबले

    July 2, 2026

    एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां की कमान

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,403

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,075

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025971

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026811
    Don't Miss
    Bihar

    आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया

    By News MaatiJuly 2, 202613

    पटना। आजसे पटना मेट्रो का विस्तार हो रहा है। आज सुबह 11 बजकर 45 मिनट…

    बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    July 2, 2026

    लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब

    July 2, 2026

    एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले

    July 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    आज से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, जानिए रूट और किराया

    July 2, 2026

    बिहार में एनएच की तर्ज पर स्टेट हाइवे पर लगेगा टोल टैक्स, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    July 2, 2026

    लालू के करीबी पूर्व एमएलसी सुबोध राय रांची में गिरफ्तार, ओरमांझी में बना रहे थे अवैध अंग्रेजी शराब

    July 2, 2026

    एसडी तिग्गा बने जैक के सचिव, कई जिलों के डीईओ और डीएसई बदले

    July 2, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.