Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी

    September 30, 2026

    कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन

    September 29, 2026

    रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी
    • कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन
    • रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति
    • स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान
    • रजरप्पा मंदिर विकास मामले में झारखंड हाई कोर्ट सख्त, पर्यटन सचिव और रामगढ़ डीसी को तलब किया
    • जेएसएलपीएस की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के खिलाफ याचिका खारिज
    • रामगढ़ में चार वर्षो से नहीं बनी जर्जर सड़क, ग्रामीणों ने बंद किया मुख्य मार्ग
    • एएसआई की पुत्र हत्या मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, ऐक्शन में गिरिडीह पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » मोदी के मिशन पर थरूर और ओवैसी, जानें दोनों को क्यों चुना
    Blog

    मोदी के मिशन पर थरूर और ओवैसी, जानें दोनों को क्यों चुना

    News MaatiBy News MaatiMay 17, 2025No Comments50 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्‍ली । ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्‍तान में छिपे बैठे आतंकवादी संगठनों की कमर तोड़ने के बाद भारत ने अब पाक के नापाक इरादों को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी बेनकाब करने की रणनीति बना ली है। मोदी सरकार की इस रणनीति का हिस्‍सा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के सांसद ही नहीं, बल्कि सभी दलों के सांसद शामिल हैं. ये सभी सांसद अलग-अलग देशों में जाकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करेंगे । इस बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के शशि थरूर और एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं । थरूर और ओवैसी, मोदी सरकार के कट्टर विरोधी रहे हैं, फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बेहद खास मिशन पर इन्‍हें क्‍यों भेज रहे हैं?

    थरूर : पीएम मोदी की छवि एक ऐसे लीडर की है, जो अपने फैसलों से चौंकाने के लिए जाने जाते हैं। विपक्षी सोच भी नहीं पाते और पीएम मोदी वो कर जाते हैं. शशि थरूर को बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने का निर्णय भी कुछ ऐसा ही है. लेकिन शशि थरूर को करीब से जानने वाले जानते हैं कि उन्‍हें चुन पीएम मोदी ने कितना बड़ा दांव खेला है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में काम करने का लंबा अनुभव रखने वाले शशि थरूर कूटनीति के के बड़े जानकार हैं. ऐसे में पाकिस्‍तान को अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर बेनकाब करने में वह अहम रोल निभा सकते हैं।

    संयुक्त राष्ट्र का अनुभव: शशि थरूर को संयुक्‍त राष्‍ट्र में काम करने का काफी लंबा अनुभव रहा है. 1978 में यूएनएचसीआर (संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त) में अपना करियर शुरू करने वाले थरूर 1981 से 1984 तक सिंगापुर में यूएनएचसीआर कार्यालय के प्रमुख रहे। 1989 में वह विशेष राजनीतिक मामलों के लिए अवर महासचिव के विशेष सहायक बने, जिसमें यूगोस्लाविया में शांति अभियानों की जिम्मेदारी भी शामिल थी. 2001 में उन्हें संचार और जन सूचना विभाग (डीपीआई) के अंतरिम प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया, और बाद में 2002 में उन्हें संचार और जन सूचना के लिए अवर महासचिव बनाया गया. UN के महासचिव की रेस में भी थे: थरूर 2006 में कोफी अन्नान के बाद महासचिव की रेस में थे. लेकिन वह महासचिव नहीं बन पाए थे. थरूर 2006 में महासचिव की रेस में दूसरे स्‍थान पर रहे थे । कूटनीति के जानकार: शशि थरूर कूटनीति के अच्‍छे जानकार हैं. वह जानते हैं किस देश की क्‍या फितरत है और उसे कैसे जवाब देना है. यही वजह है कि जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के भारत और पाकिस्‍तान के के बीच सीजफायर की घोषणा करने से पहले ही वाहवाही लूटते हुए उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किया, तो थरूर ने पीएम मोदी की चुप्‍पी का समर्थन किया था. थरूर ने पीएम मोदी की चुप्‍पी को कूटनीति का हिस्‍सा बताया था. इससे पहले वह रूस-यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर मोदी सरकार की कूटनीति की तारीफ कर चुके हैं।

    ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मुखर रहे हैं ओवैसी : असदुद्दीन ओवैसी भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर के शुरुआत से ही समर्थक रहे हैं. कई टीवी चैनलों पर उन्‍होंने मोदी सरकार के इस कदम का समर्थन किया और पाकिस्‍तान को खरी-खरी सुनाई ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मुखर रहे हैं कई मौकों पर तो वह पाकिस्‍तानी प्रवक्‍ताओं से भिड़ते हुए भी नजर आए. ओवैसी ने कहा कि पाकिस्‍तान को उसके किये की सख्‍त से सख्‍त सजा दी जानी चाहिए. एक न्‍यूज चैनल को दिये इंटरव्‍यू के दौरान उन्‍होंने कहा कि देश उनके लिए सबसे पहले आता है। उनके दिल में जो होता है, वही कहते हैं. लोगों को कई बार अच्‍छी लगती है, तो कई बार बुरी. लेकिन मुझे करीब से जानने वाले मेरे हिंदू दोस्‍त जानते हैं कि मैं कैसा हूं. मुस्लिम चेहरा हैं, मुस्लिम देशों को साध सकते हैं: बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल में कौन-सा दल किस देश में जाएगा, यह जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मुस्लिम चेहरा होने के नाते ओवैसी को मुस्लिम देशों को साधने में लगाया जा सकता है. दरअसल, अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर ओवैसी की छवि एक पक्‍के मुसलमान की है, ऐसे में जब वह मुस्लिम देशों के सामने भारत का पक्ष रखेंगे, तो उनकी बात में एक अलग वजन होगा. लंदन से लॉ, वकील रहे हैं । ओवैसी एक राजनेता होने के साथ-साथ काबिल वकील भी हैं, जो अपनी बात को तर्क के साथ रखते हैं. आमतौर पर उनकी बात को काटना बेहद मुश्किल होता है. ये खूबी उन्‍हें दूसरों से जुदा करती है. ऐसे में वह भारत का पक्ष दूसरे देशों के सामने बेहद मजबूती से रख सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन

    September 29, 2026

    रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति

    September 29, 2026

    स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान

    September 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    India

    जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी

    By News MaatiSeptember 30, 20267

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मंगलवार की रात सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी…

    कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन

    September 29, 2026

    रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति

    September 29, 2026

    स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, पाकिस्तानी लश्कर कमांडर मूसा ढेर, ऑपरेशन जारी

    September 30, 2026

    कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कंपोजिट स्किल लैब का मंत्री ने किया उद्घाटन

    September 29, 2026

    रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन कॉरिडोर 2028 तक होगा पूरा, पटना को जाम से मिलेगी मुक्ति

    September 29, 2026

    स्मिता ठाकरे ने गयाजी में बाल ठाकरे और पूर्वजों के लिए पिंडदान

    September 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.