Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

    July 1, 2026

    इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा

    July 1, 2026

    हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर
    • इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा
    • हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा
    • करणी सेना नेता हिमांशु सिंह का शव लेने से परिजनों का इनकार, आरोपियो की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े
    • जमशेदपुर : टीवीएस शोरूम में लाखों की चोरी, सीसीटीवी का डीवीआर ले उड़े चोर
    • राज्यपाल ने चार नए सूचना आयुक्तों को दलाई शपथ, छह वर्ष बाद सक्रिय होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग
    • पुलिस के सामने करणी सेना नेता की हत्या, भाजपा ने तीन जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान
    • सब रजिस्ट्रार हत्या मामले में आठ गिरफ्तार, बालेश्वर पटेल को पीट-पीट कर मार डाला था
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब
    Blog

    आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ को बताया ‘फैमिली मैन’, एक बार फिर हुआ पाकिस्तानी सेना का झूठ बेनकाब

    News MaatiBy News MaatiMay 12, 2025No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ की वायरल तस्वीर को पाकिस्तान सेना ने ‘फैमिली मैन’ बताकर खुद को एक बार फिर दुनिया के सामने झूठा साबित किया। खुद को पाक साफ साबित करने के चक्कर में शीर्ष सैन्य अधिकारी ने पाकिस्तानी की कलई खोल दी। उनके दावे ने ही जता दिया कि उनका मुल्क आतंकवाद और आतंकियों को पनाह देता है।

    दरअसल, भारत-पाक के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद, पाकिस्तान की सेना प्रेस को ब्रीफ कर रही थी। इसी दौरान एक पत्रकार की ओर से आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ के बारे में सवाल किया गया। इस सवाल के जवाब में पाकिस्तान की सेना ने उसे आतंकी मानने से इनकार किया। कहा, वह आतंकवादी नहीं ‘फैमिली मैन’ है। लेकिन, पाकिस्तान यह भूल गया कि उसका झूठ पकड़ा जाएगा। पाकिस्तान ने जिसे फैमिली मैन बताया, उसे अमेरिका ने विशेष रूप से नामित ‘वैश्विक आतंकवादी’ घोषित किया है। इस आतंकी का नाम हाफिज अब्दुर रऊफ है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल होने के बाद पाकिस्तान ने बस अपनी छवि को बचाने का काम किया।
    भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया। भारत की इस कार्रवाई में कई आतंकी मारे गए। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ जनाजे में शामिल है और उसके पीछे पाकिस्तानी आर्मी के लोग दिखाई दे रहे हैं।
    ऑपरेशन सिंदूर पर हाल ही में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान के कथन पर सवाल उठाते हुए कहा, “वे दावा करते हैं कि 7 मई को हुए हमलों में केवल नागरिक मारे गए थे। हमने यह बात बहुत स्पष्ट रूप से कही है कि 7 मई की सुबह सभी हमले सावधानीपूर्वक चयनित आतंकवादी ढांचे, आतंकवादी लक्ष्यों के खिलाफ थे।”
    पाकिस्तानी सेना ने हाफिज अब्दुर रऊफ को अब्दुर रऊफ अजहर के साथ जोड़कर इस मुद्दे को भ्रमित करने की भी कोशिश की है, जो मसूद अजहर का एक और भाई और जैश-ए-मोहम्मद का एक वरिष्ठ कमांडर था, जिसे कथित तौर पर ऑपरेशन सिंदूर में मार दिया गया था।
    उन्होंने सवाल उठाया कि भारत की ओर से मृत घोषित किए गए किसी व्यक्ति का उसी दिन अंतिम संस्कार कैसे किया जा सकता है। हालांकि, दोनों अलग-अलग व्यक्ति हैं, दोनों ही अंतरराष्ट्रीय निगरानी सूची में हैं।
    जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशन प्रमुख रऊफ अजहर 1999 के आईसी-814 अपहरण का मुख्य योजनाकार था और उसने 2001 के संसद हमले, 2016 के पठानकोट एयरबेस हमले और 2019 के पुलवामा बम विस्फोट में केंद्रीय भूमिका निभाई थी।
    इस बीच, अंतिम संस्कार में पाकिस्तानी शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी ने आतंकवादियों को संस्थागत समर्थन के आरोपों को और पुख्ता किया।
    पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान झूठा दावा करते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ की वायरल तस्वीर एक पारिवारिक व्यक्ति की है। लेकिन जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान की ओर से दी गई है, उसकी पहचान अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट के मुताबिक, हाफिज अब्दुर रऊफ के तौर पर हुई है जो लश्कर-ए-तैयबा और उसके फ्रंट संगठनों के लिए चंदा इकट्ठा करता रहा है।
    पाकिस्तान की ओर से जो कार्ड दिखाया जा रहा है, उसमें आतंकी को वेलफेयर विंग इंचार्ज बताया गया है जिससे वह उसका बचाव कर सके।
    इससे यह साफ हो जाता है कि पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देता है और आतंकियों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाकर झूठ बोल सकता है।
    अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट के मुताबिक, आतंकी हाफिज अब्दुर रऊफ लश्कर-ए-तैयबा की शीर्ष नेतृत्व टीम में साल 1999 से काम कर रहा है। आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए वह फंड इकट्ठा करता है। हाफिज अब्दुर रऊफ सीधे लश्कर प्रमुख हाफिज सईद के अधीन काम करता था, धन उगाहने और प्रशिक्षण कार्यों का प्रबंधन करता था। वह फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) का भी प्रमुख व्यक्ति रहा है, जो लश्कर का एक मुखौटा है जो एक चैरिटी के रूप में काम करता है, लेकिन आतंकवादी गतिविधियों को वित्तपोषित करता है।
    26/11 मुंबई हमलों के बाद भारतीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर 24 नवंबर, 2010 को अमेरिका ने एफआईएफ और रऊफ दोनों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

    July 1, 2026

    इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा

    July 1, 2026

    हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा

    July 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,402

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,075

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025971

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026811
    Don't Miss
    Blog

    बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

    By News MaatiJuly 1, 20265

    पटना । मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक…

    इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा

    July 1, 2026

    हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा

    July 1, 2026

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह का शव लेने से परिजनों का इनकार, आरोपियो की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े

    July 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    बिहार में 5 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे, 31 बस स्टैंड होंगे हाईटेक, सम्राट कैबिनेट में 29 एजेंडों पर मुहर

    July 1, 2026

    इस्पात मंत्रालय ने मेकॉन को मिनीरत्न कैटेगरी-I का दिया दर्जा

    July 1, 2026

    हेमंत सोरेन से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल, उद्योग, व्यापार और निवेश पर की चर्चा

    July 1, 2026

    करणी सेना नेता हिमांशु सिंह का शव लेने से परिजनों का इनकार, आरोपियो की गिरफ्तारी व सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े

    July 1, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.