
नई दिल्ली। भारत की नौसेना ने पाकिस्तान की कराची पर जोरदार हमला किया है। इस हमले से कराची में भारी नुकसान होने की खबर है। कराची पोर्ट को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ये हमला तब किया जा रहा है जब गुरुवार रात को पाकिस्तान ने जम्मू से लेकर जैसलमेर तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात पैदा हो चुके हैं, ये हालात तेजी से बदल रहे हैं।



गौरतलब है कि भारतीय सेना ने लाहौर, इस्लामाबाद और सियालकोट में भी मिसाइल से हमला किया। भारतीय सेना पाकिस्तान को लगातार मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बता दें भारतीय सेना ने कहा है कि पाकिस्तानी हमले से भारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

