
नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से किए गए सुसाइड ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में भारत ने गुरुवार सुबह निर्णायक सैन्य कार्रवाई की। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान के कई सामरिक ठिकानों पर मिसाइलें दागी गई हैं, जिनमें एयर डिफेंस रडार, ड्रोन कंट्रोल स्टेशन और लॉजिस्टिक बेस शामिल हैं। आॅपरेशन सिंदूर के दूसरे चरण की शुरूआतयह जवाबी कार्रवाई ‘आॅपरेशन सिंदूर’ के दूसरे चरण के रूप में देखी जा रही है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, इस हमले में भारत ने सटीक निर्देशित मिसाइलों और इजरायली हार्पी ड्रोन्स का इस्तेमाल किया है।



भारत की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि सैन्य ठिकानों पर ही निशाना साधा गया है, नागरिक क्षेत्रों को टारगेट नहीं किया गया। हमले से कुछ घंटे पहले पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई थीं, जिससे संकेत मिल रहे थे कि भारत की जवाबी कार्रवाई तय मानी जा रही थी।
विदेश मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि भारत अपनी सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा। पाकिस्तान ने जिस प्रकार नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, वह युद्धविराम समझौतों का खुला उल्लंघन है। हमारी कार्रवाई केवल आत्मरक्षा में की गई है।
देशभर में हाई अलर्ट, सेना और वायुसेना को पूर्ण तैयारी के आदेश : भारत की सभी सीमाओं पर सेना को आॅपरेशनल रेडीनेस की स्थिति में रखा गया है। वायुसेना के लड़ाकू विमानों को आगे के एयरबेस पर तैनात किया गया है। नौसेना को भी अरब सागर क्षेत्र में सतर्क किया गया है।

