
नई दिल्ली।पहलगाम हमले के बदले में भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ संपन्न। भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कीं है। सूत्रों के मुताबिक भारत ने मसूद के मदरसे के साथ ही आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसके समर्थन में एक्स पर ‘भारत माता की जय’ पोस्ट है।



शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने सटीक और सावधानीपूर्वक इन ठिकानों को निशाना बनाया। पीआईबी ने जानकारी दी है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्लानिंग को बहुत ही रणनीतिक रूप से तैयार किया गया, ताकि आतंकियों को करारा जवाब दिया जा सके। जम्मू-कश्मीर के अलावा देशभर में सैन्य अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इस बीच, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने अमेरिका में अपने समकक्ष से बात कर ली है। अमेरिकी एनएसए ने अपने शीर्ष नेताओं को इसकी जानकारी दी। उधर, पंजाब सहित अनेक स्थानों पर स्कूल बंद रखने की घोषणा की गई है। आपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में आपातकाल की घोषणा की गई है।

