
रांची। राजधानी पुलिस के द्वारा रातू लूटकांड के आरोपियों के पोस्टर जारी किए गए हैं। 26 दिसंबर को रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से अपराधियों ने दिनदहाड़े 14 लख रुपए लूट लिए थे।



रांची पुलिस के द्वारा जारी किए गए रिलीज में बताया गया है कि रांची के रातू थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर को स्टेट बैंक काठीटांड पास एक व्यवसायी से पैसे की छिनतई की गई थी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई है। उक्त दोनों अपराधी के बारे में कोई भी जानकारी अगर किसी के पास हो तो, वह नि:संकोच होकर पुलिस को नीचे दिए नंबरों पर इसकी सूचना जरूर दें। सूचना देने वाले को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले का नाम एवं पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
26 दिसंबर की दोपहर रातू स्थित पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी 14 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करवाने के लिए निकले थे। बैंक से कुछ दूर पहले ही बाइक सवार दो अपराधियों ने कर्मचारी को रोका और पैसे भरा बैग छीनकर फरार हो गए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई थी।
एसएसपी रांची – 9431706136
रूरल एसपी रांची – 9431706138
डीएसपी हेड क्वार्टर – 29431706142
रातू थाना – 9431706175

