Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गैंगस्टर फहीम खान हमले मामले में पटना के शूटर सहित तीन को उम्रकैद

    October 3, 2026

    एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

    October 3, 2026

    हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गैंगस्टर फहीम खान हमले मामले में पटना के शूटर सहित तीन को उम्रकैद
    • एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन
    • हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार
    • बिहार के जमुई जिले में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक होगा चालू
    • झारखंड में 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार
    • जमशेदपुर केनरा बैंक डकैती के फरार तीन आरोपितों की तस्वीर जारी, छह लाख का इनाम
    • रांची जिला स्कूल में बनेगा स्वर्वेद महामंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल
    • पटना के राजीव नगर में रिटायर्ड इंजीनियर का मर्डर,रांची से आए थे बहन के पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » हजारीबाग के गोंडुलपारा कोयला खदान में डोजर पुश तकनीक से जल्द शुरू होगा खनन
    Hazaribagh

    हजारीबाग के गोंडुलपारा कोयला खदान में डोजर पुश तकनीक से जल्द शुरू होगा खनन

    News MaatiBy News MaatiJanuary 3, 2025No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। राष्ट्रीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) एवं केंद्रीय खनन तथा ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीआईएमएफआर) के मार्गदर्शन में भारतीय खनन उद्योग में एक अभूतपूर्व विकास हुआ है। देश में पहली बार डिजिटल तकनीक पर आधारित डोजर पुश माइनिंग तकनीक का परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया है। अडाणी नेचुरल रिसोर्सेस को झारखंड के हजारीबाग स्थित बड़कागांव में गोंडुलपारा कोयला खदान आवंटित है, जहां इस तकनीक से जल्द ही खनन कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

    खनन क्षेत्र में अग्रणी निजी कंपनी अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज ने परसा ईस्ट केते बासेन (पीईकेबी) खदान में इस तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण बीते सप्ताह किया। यह परीक्षण खनन तकनीक में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसमें कोयला निष्कर्षण प्रक्रिया के लिए मानवरहित मशीनों का उपयोग किया गया है। डिजिटल स्वायत्त खनन की दिशा में यह तकनीक बेहतर उत्पादन और सलामती के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

    डोजर पुश माइनिंग परीक्षण में एक स्वचालित, (मानवरहित) ड्रिल मशीन द्वारा ड्रिल करके कास्ट ब्लास्टिंग किया जाता है। ब्लास्टिंग के बाद ब्लास्ट की गई सामग्री को इस प्रक्रिया के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई एक स्वचालित, बड़े आकार की डोजर मशीन का उपयोग करके उसे डीकोल किए गए क्षेत्र में स्थापित करते हैं। डोजर पुश माइनिंग विधि को पारंपरिक ट्रक-शॉवल खनन द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों के संभावित समाधान के रूप में देखा जा रहा है। खासकर बरसात के मौसम में जब ढुलाई वाली सड़कें कीचड़ से भर जाती हैं, जिससे सुरक्षा और उत्पादकता प्रभावित होती है।

    ट्रकों और उत्खनक मशीन पर निर्भरता को कम करके यह विधि उत्खनन कार्यों को अनुकूलित कर सकती है और इकाई की लागत को कम कर सकती है, जिससे खनन के लिए अधिक टिकाऊ और कुशल दृष्टिकोण प्रदान किया जा सकता है। यही नहीं चूंकि इस तकनीक में ट्रकों का उपयोग नहीं होता है इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से भी यह डोजर पुश तकनीक पांच सितारा पीईकेबी खदान को सुरक्षा के मापदंडों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करती है।

    देश में पहली बार अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज द्वारा कोयला खनन में उपयोग में ली जा रही इस डोजर पुश तकनीक के परीक्षण की सफलता को सीएसआईआर और सीआईएमएफआर के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एमपी रॉय ने भी सराहना की और कहा कि यह नई तकनीक भारत में ओपनकास्ट खनन कार्यों में क्रांति ला सकती है। डोजर पुश माइनिंग विधि पारंपरिक ड्रैगलाइन और ट्रक-शॉवल उत्खनन का एक आधुनिक विकल्प है। यह न केवल खनन प्रक्रिया की गति और दक्षता को बढ़ाता है, बल्कि परिचालन लागत को भी कम करता है।

    परीक्षण का नेतृत्व सीएसआईआर-सीआईएमएफआर के निदेशक प्रोफेसर अरविंद कुमार मिश्रा ने किया, जिसमें डॉ. एमपी रॉय, डॉ. विवेक कुमार हिमांशु, आरएस यादव, सूरज कुमार और डॉ. आशीष कुमार विश्वकर्मा का योगदान रहा, जिन्होंने पीईकेबी खदान में डोजर पुश माइनिंग तकनीक के प्रथम विस्फोट के सफल निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि भारत को अत्याधुनिक खनन प्रौद्योगिकियों को अपनाने में अग्रणी स्थान पर रखती है, जिसका इस क्षेत्र के भविष्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट

    September 26, 2026

    हजारीबाग में 1.5 करोड़ चोरी मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार

    November 1, 2025

    शहीद कैप्टन करमजीत का पार्थिव शरीर पहुंचा हजारीबाग, परिजनों के चीत्कार से गमगीन हो गया माहौल

    February 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,439

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026847
    Don't Miss
    Blog

    गैंगस्टर फहीम खान हमले मामले में पटना के शूटर सहित तीन को उम्रकैद

    By News MaatiOctober 3, 20269

    धनबाद। गैंगस्टर फहीम खान पर वर्ष 2004 में हुए जानलेवा हमले के मामले में शनिवार…

    एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

    October 3, 2026

    हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार

    October 3, 2026

    बिहार के जमुई जिले में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक होगा चालू

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    गैंगस्टर फहीम खान हमले मामले में पटना के शूटर सहित तीन को उम्रकैद

    October 3, 2026

    एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

    October 3, 2026

    हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार

    October 3, 2026

    बिहार के जमुई जिले में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक होगा चालू

    October 3, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.