Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत

    June 25, 2026

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत
    • हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान
    • रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
    • मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग
    • मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले में आजसू नेताओं को झटका, रिवीजन याचिका खारिज
    • चर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाला : तीन आरोपियों को नहीं मिली बेल, याचिका खारिज
    • रिम्स में मेडिकल सीट अलॉटमेंट अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी टीम ने खंगाले दस्तावेज
    • भवन निर्माण व‍िभाग के अधीक्षण अभ‍ियंता के 6 ठिकानों पर रेड, बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU की बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » मनमोहन सिंह की ही तरह मेरे पिता की मौत पर भी होनी चाहिए थी सीडब्ल्यूसी की मीटिंग – शर्मिष्ठा मुखर्जी
    Delhi

    मनमोहन सिंह की ही तरह मेरे पिता की मौत पर भी होनी चाहिए थी सीडब्ल्यूसी की मीटिंग – शर्मिष्ठा मुखर्जी

    News MaatiBy News MaatiDecember 28, 2024No Comments22 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली।  देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार स्थल पर स्मारक बनाने की मांग की। इस पर देश के पूर्व राष्ट्रपति और दिग्गज कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि जैसे मनोमहन सिंह की मौत पर सीडब्ल्यूसी की मीटिंग बुलाई गई, उस तरह से उनके पिता की मौत पर ऐसा कुछ नहीं किया गया। आईएएनएस से विशेष बातचीत में भी उन्‍होंने इसी बात को दोहराया।

    उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “जब बाबा (प्रणब मुखर्जी) का निधन हुआ, तो कांग्रेस ने शोक सभा के लिए सीडब्ल्यूसी को बुलाने की भी जहमत नहीं उठाई। एक वरिष्ठ नेता ने मुझे बताया कि राष्ट्रपतियों के लिए ऐसा नहीं किया जाता। यह बिलकुल बकवास है क्योंकि मुझे बाद में बाबा की डायरी से पता चला कि केआर नारायणन की मृत्यु पर, सीडबल्यूसी को बुलाया गया था और शोक संदेश बाबा द्वारा ही तैयार किया गया था।”

    इस मुद्दे पर उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत की।

    सवाल : आपने जो एक्स पर पोस्ट किया, उसमें क्या कहना चाहती हैं ?

    जवाब : मैं डॉ. मनमोहन सिंह पर कोई विवाद नहीं करना चाहती। वह दो बार प्रधानमंत्री रहे। वह भारत में आर्थिक सुधार के आर्किटेक्ट हैं। उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए। लेकिन शुक्रवार को जब मैंने भाजपा प्रवक्ता सी.आर. केसवन का ट्वीट देखा और उससे पहले वह कांग्रेस से नाराज थे। उन्होंने ट्वीट किया कि कैसे पीवी नरसिम्हा राव जी जो कांग्रेस से पीएम थे और कांग्रेस अध्यक्ष भी थे, उनकी मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर को एआईसीसी में रखने की अनुमति नहीं दी गई। उनका परिवार उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में करना चाहता था। लेक‍िन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। मेरे पिता भी इस बात से परेशान थे और उन्होंने अपनी डायरी में इस बात को लिखा। मेरे पिता का देहांत 2020 में हुआ। मैं कांग्रेस से अलग हो गई थी। मुझे उम्मीद थी कि सीडब्ल्यूसी की एक औपचारिक शोक बैठक होगी और एक औपचारिक शोक संदेश होना चाहिए, जो परंपरा रही है। लेकिन मैं यह भी कहना चाहती हूं कि सोनिया गांधी ने मुझे मेरे पिता की मौत पर शोक संदेश भेजा था। मेरे पिता पांच साल तक राष्ट्रपति रहे थे, इसलिए मुझे सीडब्‍ल्यूसी से एक औपचारिक संदेश की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैंने वरिष्ठ नेताओं से बात की, उन्होंने मुझे बताया कि वह राष्ट्रपति थे और यह राष्ट्रपति के लिए ऐसा नहीं किया जाता, क्योंकि वह अब किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़े नहीं थे। लेकिन यह गलत था, क्योंकि जब मैंने उनकी डायरी देखी, तो मुझे पता चला कि किसी अन्य राष्ट्रपति के लिए एक शोक संदेश था। इसलिए मुझे बहुत बुरा लगा। क्योंकि इतने वरिष्ठ नेता के लिए भी कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी की बैठक नहीं बुलाई।

    सवाल : मल्लिकार्जुन खड़गे के मनमोहन सिंह पर लिखे पत्र के बारे में आप क्या कहना चाहती हैं?

    जवाब : मनमोहन सिंह के लिए एक स्मारक बनाया जाना चाहिए। वह इसके हकदार हैं। उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए। मेरे ट्वीट का इससे कोई लेना-देना नहीं है। मेरा ट्वीट केवल इस बात पर गहरा दुख व्यक्त करने के लिए था कि मेरे प‍िता की मौत पर सीडब्ल्यूसी ने कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया और कोई औपचारिक शोक सभा आयोजित नहीं की। यही मेरा दुख है। इसका स्मारक से कोई लेना-देना नहीं है।

    सवाल : क्या आपको लगता है कि कांग्रेस राजनीति कर रही है?

    जवाब : मुझे लगता है कि आपको कांग्रेस से यह कहना चाहिए कि मेरे पिता की मौत पर सोनिया गांधी मेरे लिए शोक संदेश लिखा था। लेकिन, व्यक्तिगत शोक और किसी भी राजनीतिक पार्टी या संस्थान की ओर से व्‍यक्‍त शोक संवेदना में अंतर होता है। मैं यह बात दोहराना चाहती हूं कि मेरे पिता पांच साल तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और 45 साल तक वह कांग्रेस के नेता रहे। वह 30 साल तक सीडब्‍ल्यूसी से जुड़े रहे। उस स्थिति में वह सीडबल्यूसी द्वारा औपचारिक शोक संवेदना के पात्र थे। वह कोविड काल का समय था। इसलिए कांग्रेस के लिए इन पर्सन मीटिंग करना संभव नहीं था, लेकिन वह ज़ूम मीटिंग कर सकते थे। मुझे इस बात से बहुत दुख हुआ।

    सवाल : क्‍या कांग्रेस पार्टी द्वारा राजनीति हो रही है?

    जवाब : मुझे लगता है कि यह सवाल कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए। मैं अब कांग्रेस या किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ी नहीं हूं। इसलिए मैं बोल सकती हूं। उन्होंने पीवी नरसिम्हा राव के शव को एआईसीसी में क्यों नहीं आने दिया, उन्होंने प्रणब मुखर्जी की मृत्यु के बाद कोई औपचारिक श्रद्धांजलि सभा क्यों नहीं की।

    सवाल : क्या आपको लगता है कि कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री के रूप में शासन करने की स्वतंत्रता दी?

    जवाब : अपने पिता की डायरी पढ़ने के बाद मैंने अपनी किताब में बहुत कुछ लिखा है। मुझे लगा कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शासन में हस्तक्षेप नहीं किया। लेकिन हां, मंत्री पद पर नियुक्ति, राज्यपाल की नियुक्ति के मामले में वह सर्वोच्च अधिकारी थीं। लेकिन मेरे पिता की डायरी से मुझे कभी नहीं पता चला कि सोनिया गांधी शासन में हस्तक्षेप करती थीं।

    सवाल : क्या आपको लगता है कि गांधी परिवार ने मनमोहन सिंह और प्रणब मुखर्जी के साथ अच्छा व्यवहार किया है?

    जवाब : हां, मेरे पिता को पार्टी में रहने के दौरान बहुत सम्मान मिला। उन्हें सभी सदस्यों से सम्मान मिला। इसलिए इस सीडब्ल्यूसी शोक सभा के बारे में मुझे वास्तव में नहीं पता कि यह जानबूझकर किया गया था या यह संस्थागत स्मृति की कमी के कारण था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत

    By News MaatiJune 25, 20262

    पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी…

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिनों की मोहलत

    June 25, 2026

    हेमन्त सोरेन ने 262 नव-चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, निष्ठा-ईमानदारी से सेवा देने का किया आह्वान

    June 24, 2026

    रोहतास जिले के डेहरी में बनेगी 12वीं सैटेलाइट टाउनशिप, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    मध्य प्रदेश के नीमच के युवा कलाकार की अनोखी कला, चाय से बनाई पीएम मोदी की पेंटिंग

    June 24, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.