Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती

    September 28, 2026

    अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग

    September 28, 2026

    बिजली बिल से वसूला जाएगा ट्रैफिक चालान, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को दिया सुझाव

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती
    • अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग
    • बिजली बिल से वसूला जाएगा ट्रैफिक चालान, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को दिया सुझाव
    • बड़गाईं जमीन घोटाला मामला:  ईडी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन, सुनवाई आज
    • जस्टिस अपरेश कुमार सिंह बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज, कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को भेजी सिफारिश
    • औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं
    • रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य
    • JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी पीठ को भेजी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » ये हैं झारखंड चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग
    Jharkhand

    ये हैं झारखंड चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवार, संपत्ति जान रह जाएंगे दंग

    News MaatiBy News MaatiNovember 14, 2024Updated:November 14, 2024No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। दूसरे चरण के चुनाव को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और झारखंड इलेक्शन वॉच (जेईडब्लयू) की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में दूसरे चरण में चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड और संपत्ति का विश्लेषण किया गया। एडीआर के अनुसार पाकुड़ में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे अकील अख्तर झारखंड के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके पास कुल 402 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। इसके अलावा 99 लाख रुपये की चल संपत्ति भी शामिल है। पाकुड़ विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार पूर्व में जेएमएम टिकट पर चुनाव भी जीत चुके हैं। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस की निशात आलम और एनडीए समर्थित आजसू पार्टी उम्मीदवार अजहर इस्लाम मैदान में हैं।

    दूसरे स्थान पर धनवार से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे निरंजन राय हैं। इनकी कुल संपत्ति 137 करोड़ 36 लाख रुपये है। जिसमें 127.20 करोड़ की चल और 10.16 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। जबकि धनवार सीट से ही आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के उम्मीदवार मो. दानिश की कुल संपत्ति 21.10 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी चुनाव मैदान में हैं।

    सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों में महेशपुर सीट से झारखंड पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार इलियन हांसदा ने चुनाव आयोग को सौंपे शपथ पत्र में अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है। इसके अलावा सिल्ली के निर्दलीय प्रत्याशी राजेश्वर महतो की कुल संपत्ति 100 रुपये, खिजरी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र उरांव की संपत्ति 2500 रुपये और झरिया से एसयूसीआईसी उम्मीदवार अनिल बाउरी की संपत्ति 10 हजार रुपये की है।

    दूसरे चरण में 122 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले : झारखंड में दूसरे चरण में 528 में से 522 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। एडीआर की ओर से इसमें से 522 उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण किया गया। इसमें बेरमो के उम्मीदवार और कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के अलावा पांच निर्दलीय प्रत्याशियों के शपथ पत्र में स्पष्टता नहीं होने के कारण उनका विश्लेषण नहीं किया गया। विश्लेषण के अनुसार इनमें से 122 उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले है। जबकि 127 उम्मीदवार करोड़ पति है।

    रिपोर्ट के अनुसार 148 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामले घोषित किए हैं, इनमें 122 के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज है। जबकि 12 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का मामला दर्ज है, जबकि एक उम्मीदवार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है। 3 उम्मीदवारों पर हत्या और 34 के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित मामला चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग

    September 28, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला मामला:  ईडी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन, सुनवाई आज

    September 28, 2026

    जस्टिस अपरेश कुमार सिंह बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज, कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को भेजी सिफारिश

    September 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Bihar

    पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती

    By News MaatiSeptember 28, 20264

    पटना। निगरानी की छापेमारी के बाद आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से घिरे अफसर…

    अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग

    September 28, 2026

    बिजली बिल से वसूला जाएगा ट्रैफिक चालान, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को दिया सुझाव

    September 28, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला मामला:  ईडी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन, सुनवाई आज

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती

    September 28, 2026

    अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग

    September 28, 2026

    बिजली बिल से वसूला जाएगा ट्रैफिक चालान, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को दिया सुझाव

    September 28, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला मामला:  ईडी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन, सुनवाई आज

    September 28, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.