Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गैंगस्टर फहीम खान हमले मामले में पटना के शूटर सहित तीन को उम्रकैद

    October 3, 2026

    एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

    October 3, 2026

    हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गैंगस्टर फहीम खान हमले मामले में पटना के शूटर सहित तीन को उम्रकैद
    • एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन
    • हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार
    • बिहार के जमुई जिले में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक होगा चालू
    • झारखंड में 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार
    • जमशेदपुर केनरा बैंक डकैती के फरार तीन आरोपितों की तस्वीर जारी, छह लाख का इनाम
    • रांची जिला स्कूल में बनेगा स्वर्वेद महामंदिर की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल
    • पटना के राजीव नगर में रिटायर्ड इंजीनियर का मर्डर,रांची से आए थे बहन के पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » भाजपा की सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका देंगे, अमित शाह ने जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी बोला हमला
    Hazaribagh

    भाजपा की सरकार बनी तो भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका देंगे, अमित शाह ने जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी बोला हमला

    News MaatiBy News MaatiNovember 9, 2024No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    हजारीबाग। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक अमित शाह ने झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर निशान साधते हुए कहा कि राज्य में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की सरकार पूरे देश में सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से 350 करोड़ पकड़ा गया। उसको गिनने के लिए 27 मशीनें लाई गई। सारी मशीनें थक गई। आलमगीर आलम के घर से 30 करोड़ पकड़ा गया लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं करते। कांग्रेस पार्टी कुछ नहीं करती। इसलिए इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

    शाह ने शनिवार को हजारीबाग के अमृत नगर के स्कूल मैदान में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप प्रसाद के पक्ष में विजय संकल्प को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं पूछने आया हूं ये पैसा किसका है। ये पैसा झारखंड के युवाओं का है। आप भाजपा की सरकार बना दो तब देखना, जिन्होंने भी भ्रष्टाचार किया है उसको उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा करेगी। भ्रष्टाचार करने वालों की जगह नरेंद्र मोदी के शासन में जेल के पीछे है। जिन्होंने गरीब का पैसा अपने घर में डाला है। जिन्होंने युवाओं का पैसा अपने घर में डाला है।

    शाह ने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी ओबीसी विरोधी पार्टी है। जब जब शासन में आया पिछड़ा वर्ग का विरोध करने का काम किया और पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय करने का काम किया। काका साहेब कालेलकर कमीशन 1950 में बना और 1950 में बनने के बाद इसकी रिपोर्ट गायब हो गई। मंडल कमीशन भी पिछड़ों को आरक्षण देने के लिए बना। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने मंडल कमीशन का विरोध किया। केंद्रीय संस्थानों में ओबीसी को पिछड़ा वर्ग 27 प्रतिशत आरक्षण देने में उन्होंने सालों लगा दिए। वर्ष 2014 में आपने नरेन्द्र मोदी सरकार बनाई। मोदी ने केंद्र की सभी परीक्षाओंमें, और सभी नौकरियों में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। भाजपा की मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया। आयोग को संवैधानिक दर्जा देने काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

    शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण और संविधान की बात करती है लेकिन हमारे संविधान में कहीं भी धर्म के नाम पर आरक्षण का स्थान नहीं है। कोई भी धर्म विशेष को कभी आरक्षण नहीं दे सकते। कांग्रेस पार्टी को अभी महाराष्ट्र में कोई उलेमाहों के समूह ने उनको एक ज्ञापन दिया कि 10 प्रतिशत आरक्षण मुस्लमानों को दिया जायेगा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम इसमें आपकी मदद करेंगे। मैं पूछने आया हूं कि मुस्लमानों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलता है तो कम किसका होगा। ये कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग, दलित, आदिवासी का आरक्षण काटकर मुसलमानों को देना चाहती है। मैं राहुल गांधी को चेताना चाहता हूं कि आपके मन जो भी षडयंत्र हो, जब तक भाजपा है देश में अल्पसंख्यक को आरक्षण नहीं मिलेगा। पिछड़ा वर्ग, दलित और आदिवासी को आरक्षण बाबा साहेब अंबेडकर ने दिया है। हम इसका अपमान नहीं होने देंगे।

    शाह ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो, राजद की सरकार वोट बैंक के लिए सीमापार से घुसपैठ करवा रही है, जिससे यहां के युवाओं की नौकरी खतरे में है। भाजपा की सरकार बनने के बाद सरहद पार से परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के समर्थन के कारण हो रही घुसपैठ से आदिवासी की डेमोग्राफी बदल रही है। घुसपैठिये यहां की युवतियों से शादी कर रहे हैं और उनकी भूमि हड़प रहे हैं। उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। इस घुसपैठ को रोकने का दम केवल भाजपा में है।

    शाह ने कहा कि जब यूपीए की सरकार थी सरहद पार से आतंकी आते थे, यहां धमाके करते थे लेकिन मोदी की बनी और पाकिस्तान से उरी और पुलवामा अटैक के हुआ तो सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर दुश्मन को उनके घर में घुसकर मारा गया। उन्होंने कहा कि जब मनमोहन सिंह सरकार की 2014 में विदाई हुई तब भारत अर्थ तंत्र के मामले में 11 नंबर पर था। मोदी की सरकार के आने के बाद आज भारत पांचवें नंबर पर आ गया है। वर्ष 2027 में हमसे हिसाब मांगना तीसरे नम्बर पर भारत होगा।

    शाह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हर मंच पर केन्द्र सरकार से अपने बकाये 01 लाख 36 हजार करोड़ रुपये की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक जेएमएम और कांग्रेस की सरकार केन्द्र में ही तो थी। इस दौरान झारखंड को केंद्र की यूपीए सरकार ने 84 हजार करोड़ रुपये दिए थे जबकि 2014 से 2024 तक देश की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 03 लाख 90 हजार करोड़ दिए हैं। शाह ने कहा कि मोदी ने तो झारखंड को बहुत कुछ दिया। हम हेमंत सोरेन से हिसाब मांगते हैं कि झारखंड के विकास के लिए उन्होंने क्या किया। साथ ही कहा कि झारखंड में चुनाव सरकार बदलने के लिए नहीं हो रहा है, झारखंड का भविष्य बदलने का यह चुनाव है।

    शाह ने मंच से हजारीबाग को एयरपोर्ट देने का वादा किया। साथ ही हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाया कि हम हजारीबाग को एयरपोर्ट देने की बात कह रहे थे लेकिन हमें जमीन नहीं दिलायी गयी। हमारी सरकार बनने दीजिए, हजारीबाग के एयरपोर्ट का 90 दिनों में भूमिपूजन होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    हजारीबाग के चौपारण में ज्वेलरी दुकान के संचालक के घर से 15 लाख कैश और जेवरात की लूट

    September 26, 2026

    हजारीबाग में 1.5 करोड़ चोरी मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार

    November 1, 2025

    शहीद कैप्टन करमजीत का पार्थिव शरीर पहुंचा हजारीबाग, परिजनों के चीत्कार से गमगीन हो गया माहौल

    February 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,439

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026847
    Don't Miss
    Blog

    गैंगस्टर फहीम खान हमले मामले में पटना के शूटर सहित तीन को उम्रकैद

    By News MaatiOctober 3, 20269

    धनबाद। गैंगस्टर फहीम खान पर वर्ष 2004 में हुए जानलेवा हमले के मामले में शनिवार…

    एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

    October 3, 2026

    हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार

    October 3, 2026

    बिहार के जमुई जिले में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक होगा चालू

    October 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    गैंगस्टर फहीम खान हमले मामले में पटना के शूटर सहित तीन को उम्रकैद

    October 3, 2026

    एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, ‘समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार’ योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

    October 3, 2026

    हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की सेहत में सुधार

    October 3, 2026

    बिहार के जमुई जिले में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा इथेनॉल प्लांट, मार्च 2027 तक होगा चालू

    October 3, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.