Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ‘पश्चिम एशिया संकट का ‘टीम इंडिया’ बनकर करें मुकाबला’, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया मंत्र

    March 28, 2026

    ट्रंप का दावा- पूरी तरह तबाह हो गया है ईरान, चर्चा के लिए दरवाजे खुले

    March 28, 2026

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक अरेस्ट, बालेन शाह के PM बनने के 24 घंटे के अंदर ऐक्शन

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘पश्चिम एशिया संकट का ‘टीम इंडिया’ बनकर करें मुकाबला’, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया मंत्र
    • ट्रंप का दावा- पूरी तरह तबाह हो गया है ईरान, चर्चा के लिए दरवाजे खुले
    • नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक अरेस्ट, बालेन शाह के PM बनने के 24 घंटे के अंदर ऐक्शन
    • रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
    • रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें चलेंगी
    • राममय हुई रांची, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा शहर
    • रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
    • क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड में वोटिंग से पहले ही लाखों ने कर दिया मतदान, जानें कैसे
    Jharkhand

    झारखंड में वोटिंग से पहले ही लाखों ने कर दिया मतदान, जानें कैसे

    News MaatiBy News MaatiNovember 7, 2024No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि सभी जिलों में पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए जिलों में सुविधा केंद्रों का निर्माण किया गया है साथ ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने के अर्हता रखने वाले मतदाताओं तक इससे संबंधित फॉर्म ससमय पहुंचाए जा रहे है। के. रवि कुमार ने बताया कि पोस्टल बैलेट से प्राप्त आवेदनों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रांची स्थित एक्सचेंज सेंटर में जिलों की ओर से आदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि पोस्टल बैलेट से संबंधित सभी कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन करते हुए ससमय सम्पन्न कराया जाए। वह आज सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पोस्टल बैलेट सेल के नोडल पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन से पोस्टल बैलेट के माध्यम से चल रही मतदान प्रक्रिया की ऑनलाइन समीक्षा कर रहे थे।

    विधानसभा निर्वाचन 2024 में कुल चार कैटेगरी के मतदाताओं की ओर से पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमें अबसेंटी वोटर की श्रेणी में आने वाले वैसे 85 वर्ष से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाता जो होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे उनके लिए कुल 5,716 फॉर्म 12डी के माध्यम से आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 3,738 पोस्टल बैलेट निर्गत करते हुए, अबतक 2922 मतदाताओं को होम वोटिंग करा ली गई है, शेष फॉर्म प्रक्रियाधीन है।

    वहीं अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के अबतक कुल 8,812 फॉर्म 12डी प्राप्त हुए हैं जिसमें 2,888 पोस्टल बैलेट निर्गत करने के उपरांत अब तक 460 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है शेष प्रक्रियाधीन है। चुनाव कार्य में ड्यूटी कर रहे कर्मियों को कुल 2,02,271 फॉर्म 12 प्राप्त हुए जिनमें से 1,13,588 पोस्टल बैलेट निर्गत किए गए हैं, 52,186 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है एवं शेष प्रक्रियाधीन हैं।

    वहीं सर्विस वोटर के रूप में कुल 44,015 मतदाता चिह्नित है जिनका वोटिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट ट्रांसमिट कर दिया गया है। इस प्रकार अब तक पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु कुल 2,60,814 आवेदन प्राप्त हो चुके है एवं पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है।

    होम वोटिंग और अनिवार्य सेवा से जुड़े मतदाता 10 तक करेंगे वोटिंग : सीईओ के. रवि कुमार ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए होम वोटिंग और अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए 10 नवम्बर अंतिम तिथि निर्धारित है। मतदान कार्य में लगे मतदाताओं के लिए 11 नवंबर और बचे हुए निर्वाचन कार्य से जुड़े मतदाताओं के लिए 12 नवंबर को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

    दूसरे चरण के लिए 17 से 19 तक मतदान : वहीं दूसरे चरण के लिए होम वोटिंग के लिए 17 नवंबर, अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के लिए 16 नवंबर और मतदान कार्य में लगे मतदाताओं के लिए 18 नवम्बर मतदान करेंगे। जबकि बचे हुए निर्वाचन कार्य से जुड़े मतदाताओं के लिए 19 नवंबर तक कि अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

    लोकसभा चुनाव में 1.81 लाख पोस्टल बैलेट का हुआ था उपयोग : विधानसभा निर्वाचन 2004 में पोस्टल बैलेट से मतदान का आंकड़ा क्रमशः 274, वर्ष 2009 में 2,262, वर्ष 2014 में 21,675, वर्ष 2019 में 45,918 एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 1,81,603 था । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2024 में 2 लाख से भी अधिक पोस्टल बैलेट से मतदान होने की संभावना है जो विगत में हुए मतदान से अधिक है। उन्होंने कहा कि भारत निवाचन आयोग के सिद्धांत “कोई भी मतदाता छुटे नहीं” को पूरा करने के उद्देश्य से कार्य किये जा रहे हैं। पोस्टल बैलेट से मतदान कि अर्हता रखने वाले सभी मतदाताओं के लिए इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके कारण ही इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची के टीटोस फैमली रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की हत्या, दुबई से प्रिंस खान ने मांगी थी रंगदारी

    March 8, 2026

    बोकारो में भीषण आग से कई दुकानें खाक, दो लोग झुलस गए

    March 3, 2026

    नाराजगी और मतभेद भुलाकर गले मिलने का पर्व है होली: संजय सेठ

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    ‘पश्चिम एशिया संकट का ‘टीम इंडिया’ बनकर करें मुकाबला’, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया मंत्र

    By News MaatiMarch 28, 20268

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में उभरते संकट के मद्देनज़र शुक्रवार को…

    ट्रंप का दावा- पूरी तरह तबाह हो गया है ईरान, चर्चा के लिए दरवाजे खुले

    March 28, 2026

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक अरेस्ट, बालेन शाह के PM बनने के 24 घंटे के अंदर ऐक्शन

    March 28, 2026

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ‘पश्चिम एशिया संकट का ‘टीम इंडिया’ बनकर करें मुकाबला’, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया मंत्र

    March 28, 2026

    ट्रंप का दावा- पूरी तरह तबाह हो गया है ईरान, चर्चा के लिए दरवाजे खुले

    March 28, 2026

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक अरेस्ट, बालेन शाह के PM बनने के 24 घंटे के अंदर ऐक्शन

    March 28, 2026

    रोहतास में इंद्रपुरी के 190 एकड़ क्षेत्र को विकसित करेगा DRDO, रक्षा अनुसंधान से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    March 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.