Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
    • ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई
    • तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
    • अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
    • रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
    • रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
    • बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
    • हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » विधानसभा चुनाव : बाप-बेटे, पति-पत्नी और जेठानी-देवरानी आमने-सामने
    Jharkhand

    विधानसभा चुनाव : बाप-बेटे, पति-पत्नी और जेठानी-देवरानी आमने-सामने

    News MaatiBy News MaatiOctober 31, 2024No Comments31 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद । विधानसभा चुनाव 2024 में धनबाद के टुंडी और झरिया विधानसभा क्षेत्र में नया ट्रेंड दिख रहा है। इस बार धनबाद के दो सीटों पर बाप-बेटा आमने-सामने है। जबकि बोकारो जिले की एक सीट पर पति-पत्नी के बीच टक्कर होगी। टुंडी विधानसभा में पूर्व मंत्री और जेएमएम प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के सामने उनके बेटे दिनेश महतो होंगे। वहीं झरिया में भी रुस्तम अंसारी के सामने उनके बेटे सद्दाम हुसैन चुनावी मैदान में है। झरिया विधानसभा क्षेत्र में जहां जेठानी और देवरानी के बीच भी एक बार फिर से कड़ा मुकाबला है। वहीं गोमिया सीट से पति चितरंजन साव को पत्नी सुनीता देवी ही चुनौती देगीं।

    टुंडी में बाप-बेटे : टुंडी में मथुरा प्रसाद महतो ने जेएमएम प्रत्याशी के रूप में और उनके पुत्र दिनेश महतो ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। जबकि झरिया में जेएलकेएम प्रत्याशी के तौर पर पिता रुस्तम अंसारी ने नामांकन दाखिल किया है, वही उनके बेटे सद्दाम हुसैन उर्फ बंटी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर दिया है। पिता के खिलाफ बेटों के नामांकन के पीछे की क्या राजनीति है, यह तो समय के साथ स्पष्ट होगा। नामांकन वापसी की तिथि के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि झरिया से और टुंडी से पिता-पुत्र चुनाव में रहते हैं या नहीं।

    राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार झरिया विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम आबादी करीब 22 प्रतिशत है। इस क्षेत्र के एना इस्लामपुर, भातडीह, उपरकुल्ही चौथाईकुल्ही, शमशेर नगर, लोदना, जयरामपुर और बगड़िगी में बड़ी आबादी मुस्लिमों की है। इन क्षेत्र के मतदाताओं को परंपरागत रूप से कांग्रेस समर्थक माना जाता है। इससे पहले भी रुस्तम अंसारी अबतक मासस के टिकट से चुनाव लड़ते रहे हैं। लेकिन इस बार रुस्तक मासस छोड़ कर जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। दूसरी इंडिया एलायंस की ओर से पूर्णिमा नीरज सिंह को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में रुस्तक मुस्लिम वोट काट कर कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    जानकारों का कहना है कि झरिया क्षेत्र में जेएलजेएम का कोई खास अस्तित्व नहीं है। परंतु रुस्तम अंसारी झरिया के लिए बड़ा चेहरा है। खासकर मुस्लिम समुदाय में इनकी अच्छी पैठ है। अब रुस्तम का झरिया से चुनाव लड़ने से कांग्रेस को नुकसान की संभावना है। जिसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशी को हो सकता है। हालांकि कांग्रेस के कई नेता रुस्तम अंसारी को समझने में जुटे हैं ताकि वह अपना नामांकन वापस ले ले। इधर रुस्तम के पुत्र बंटी के चुनावी मैदान में उतर जाने से तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

    झरिया में जेठानी और देवरानी के बीच फिर से मुकाबला : झरिया सीट की बात की जाए तो 1977 के बाद सूर्यदेव सिंह झरिया से चार बार विधायक रहे। उनके निधन के बाद एक बार उनके भाई बच्चा सिंह, दो बार उनकी पत्नी कुंती और एक बार उनका बेटा संजीव भी विधायक रहे। बच्चा सिंह झरिया से विधायक बनने के बाद झारखंड में मंत्री भी बने थे। फिलहाल पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया से कांग्रेस के टिकट पर विधायक है।

    2019 में भी झरिया में देवरानी और जेठानी के बीच चुनावी संघर्ष हुआ था। पूर्णिमा नीरज सिंह को 79,786 वोट मिले थे तो रागिनी सिंह चुनाव हार गई थी। अब 2024 का चुनाव फिर आ गया है और चुनाव में पिता-पुत्रों के नामांकन का एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। धीरे-धीरे इसका भी मकसद साफ होता जाएगा कि पिता -पुत्र आखिर मैदान में क्यों है। जबकि टुंडी में पिता पुत्र के आमने सामने होने से राजनीतिक के सभी पंडितों की गणित फेल हो रहा है। यहां किसी को समझ में नहीं आ रहा ऐसा क्यों…?

    गोमिया में पति और पत्नी मैदान में : इधर, गोमिया विधानसभा सीट के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय कार्यालय में पति और पत्नी दोनों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। चितरंजन साव और उनकी पत्नी जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी के पर्चा भरने के बाद कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। दोनों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची के टीटोस फैमली रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की हत्या, दुबई से प्रिंस खान ने मांगी थी रंगदारी

    March 8, 2026

    बोकारो में भीषण आग से कई दुकानें खाक, दो लोग झुलस गए

    March 3, 2026

    नाराजगी और मतभेद भुलाकर गले मिलने का पर्व है होली: संजय सेठ

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    By News MaatiMarch 30, 20264

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधान परिषद…

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026

    अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026

    अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

    March 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.