
रांची। रांची में इन दिनों साधू के वेश में अपराधी महिलाओं को निशाना बना रहा है। इसे लेकर बुधवार को रांची एसएसपी ने आमजनों से अपील करते हुए सूचना देने को कहा है। रांची पुलिस के अनुसार विभिन्न माध्यमों से ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि रांची जिला के कुछ क्षेत्रों में राहगिरों से साधू,पंडित, महात्मा इत्यादि का छद्म वेश बनाकर अपराधिक तत्व ठगी कर रहे है।



महिलाओं से उनकी कीमती आभूषण, रुपये इत्यादि धोखे में रखकर ठगी कर रहे है। रांची पुलिस आम जनता से अपील करती है कि इस प्रकार के अपराधिक तत्वों की सूचना डायल नं0-112 पर या जिला नियंत्रण कक्ष के मोनं-8987790664 पर दें, ताकि आमजन का ठगी से बचाया जा सकें और अपराधिक तत्वों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके।

