Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती

    September 28, 2026

    अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग

    September 28, 2026

    बिजली बिल से वसूला जाएगा ट्रैफिक चालान, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को दिया सुझाव

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती
    • अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग
    • बिजली बिल से वसूला जाएगा ट्रैफिक चालान, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को दिया सुझाव
    • बड़गाईं जमीन घोटाला मामला:  ईडी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन, सुनवाई आज
    • जस्टिस अपरेश कुमार सिंह बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज, कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को भेजी सिफारिश
    • औरंगाबाद: घूस लेने वाली भी महिला, देने वाली भी महिला और अरेस्ट करने वाली भी महिलाएं
    • रांची बनेगा IT हब , 100 एकड़ जमीन पर IT Park की तैयारी, 75 हजार रोजगार का लक्ष्य
    • JPSC गड़बड़ी मामले की CBI जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी पीठ को भेजी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड में विरासत की सियासत, इन नेताओं की बेटे-बेटियां और पत्नियां उतरेंगी दंगल में
    Jharkhand

    झारखंड में विरासत की सियासत, इन नेताओं की बेटे-बेटियां और पत्नियां उतरेंगी दंगल में

    News MaatiBy News MaatiSeptember 7, 2024Updated:September 7, 2024No Comments58 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची। झारखंड में इस बार विधानसभा चुनाव में विरासत की सियासत के नए रंग दिखेंगे। राज्य के एक दर्जन से भी ज्यादा सांसद, विधायक, मंत्री और नेता अपने बेटे-बेटियों व पत्नियों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें पार्टियों का टिकट दिलाने की लॉबिंग शुरू हो गई है। कुछ विधानसभा क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां पिता-पुत्र व पुत्री ने एक ही क्षेत्र से टिकट के लिए पार्टी में बायोडाटा पेश किया है।

    झारखंड के पूर्व सीएम और चार दशकों तक झामुमो के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे चंपई सोरेन ने 30 अगस्त को अपने पुत्र बाबूलाल सोरेन के साथ भाजपा का दामन थामा। इस बार चुनाव में बाबूलाल सोरेन का कोल्हान प्रमंडल की किसी सीट से लॉन्च होना तय माना जा रहा है। बताया जाता है कि चंपाई सोरेन को भाजपा नेतृत्व से इसका भरोसा भी मिला है। संभव है कि भाजपा नेतृत्व चंपई सोरेन के लिए कोई अन्य सम्मानजनक भूमिका तय करे और कोल्हान प्रमंडल में सरायकेला की उनकी परंपरागत सीट पर उनकी जगह उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को उतारा जाए। कयास यह भी है कि चंपई और बाबूलाल सोरेन दोनों आसपास की सीटों पर उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं।

    झारखंड की मौजूदा कैबिनेट में नंबर दो की हैसियत वाले कांग्रेस कोटे के मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा सीट से चुनाव लड़ते हैं। उनकी उम्र 77 वर्ष है। उम्र के तकाजे के आधार पर उनका टिकट कट सकता है। ऐसे में वह अपने पुत्र रोहित उरांव को टिकट दिलाने की कोशिश करेंगे। इसी सीट पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत भी अपने पुत्र अभिनव भगत को उतारना चाहते हैं। अभिनव यूथ कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं और उन्होंने उम्मीदवारी की दावेदारी के साथ बायोडाटा पार्टी के पास जमा किया है।

    संथाल परगना प्रमंडल की जामा सीट से तीन बार झामुमो की विधायक रहीं सीता सोरेन अब भाजपा में हैं। वह इस सीट पर अपनी पुत्री जयश्री सोरेन को भाजपा का टिकट दिलाना चाहती हैं। भाजपा के सामने दुविधा यह है कि इस सीट पर पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे सुरेश मुर्मू की भी मजबूत दावेदारी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी जयश्री सोरेन और सुरेश मुर्मू में से किसे उम्मीदवार बनाती है।

    धनबाद जिले के बाघमारा से भाजपा के विधायक रहे ढुल्लू महतो अब सांसद बन चुके हैं। वह खाली हुई विधानसभा सीट पर अपनी पत्नी सावित्री देवी या पुत्र प्रशांत कुमार में से किसी एक के लिए टिकट के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। धनबाद जिले की ही सिंदरी सीट के भाजपा विधायक इंद्रजीत महतो गंभीर रूप से बीमार होकर साढ़े तीन साल से हॉस्पिटल के बिस्तर पर पड़े हैं। अब इस सीट पर उनकी पत्नी तारा देवी दावेदारी कर रही हैं।

    कोल्हान की मनोहरपुर सीट से झामुमो की विधायक रहीं जोबा मांझी लोकसभा चुनाव में चाईबासा सीट से जीतकर संसद पहुंच चुकी हैं। इस सीट पर उनके पुत्र उदय मांझी झामुमो टिकट के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। झामुमो के कद्दावर नेता और महेशपुर सीट से विधायक स्टीफन मरांडी अपनी पुत्री उपासना मरांडी को सियासत में लॉन्च करना चाहते हैं। संभव है कि वह अपनी जगह बेटी को मैदान में उतारें।

    पलामू जिले की विश्रामपुर सीट से भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी भी अपने पुत्र ईश्वर सागर चंद्रवंशी को सियासी विरासत सौंपना चाहते हैं। ईश्वर सागर इलाके में सक्रिय भी दिख रहे हैं। इसी सीट से कई बार विधायक रहे और राज्य में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उनका पुत्र अभय दुबे उनका सियासी उत्तराधिकारी होगा और वह विश्रामपुर से चुनाव लड़ेगा।

    संभावना है कि कांग्रेस उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए अभय दुबे को यहां मैदान में उतारे। हजारीबाग जिले की बरही सीट पर कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला अपने पुत्र रविशंकर अकेला को अपनी विरासत सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। इस सीट पर पिता-पुत्र दोनों ने उम्मीवारी की दावेदारी का आवेदन पार्टी को सौंपा है।

    इसी जिले की बड़कागांव सीट पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री विधायक योगेंद्र साव और उनकी विधायक पुत्री अंबा प्रसाद ने टिकट के लिए आवेदन दिया है। पलामू की हुसैनाबाद सीट से एनसीपी के विधायक और पूर्व मंत्री कमलेश सिंह भी अपने बेटे सूर्या सिंह को सियासी विरासत सौंपना चाहते हैं। पिछले साल एक कार्यक्रम में उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसका ऐलान भी किया था।

    डाल्टनगंज सीट से पांच बार विधायक, बिहार सरकार में मंत्री और झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रहे दिग्गज राजनेता इंदर सिंह नामधारी ने पिछले चुनाव में अपने बेटे दिलीप सिंह नामधारी को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। दिलीप इस बार फिर मैदान में उतरेंगे, यह तय माना जा रहा है।

    इसी तरह सिमडेगा सीट पर चार बार विधायक रहे भाजपा के दिग्गज निर्मल बेसरा के बेटे श्रद्धानंद बेसरा को पार्टी ने पिछले चुनाव में उतारा था और वह महज कुछ सौ वोटों के फासले से पराजित हो गए थे। इस बार फिर वह टिकट के मजबूत दावेदार हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग

    September 28, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला मामला:  ईडी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन, सुनवाई आज

    September 28, 2026

    जस्टिस अपरेश कुमार सिंह बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज, कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को भेजी सिफारिश

    September 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,436

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,127

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025987

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026846
    Don't Miss
    Bihar

    पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती

    By News MaatiSeptember 28, 20266

    पटना। निगरानी की छापेमारी के बाद आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से घिरे अफसर…

    अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग

    September 28, 2026

    बिजली बिल से वसूला जाएगा ट्रैफिक चालान, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को दिया सुझाव

    September 28, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला मामला:  ईडी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन, सुनवाई आज

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    पति ADM , पत्नी 13 साल से सब-रजिस्ट्रार, अब बिहार निगरानी के घेरे में दंपती

    September 28, 2026

    अब ‘मांदर’ का डंका, झारखंड के खाते में जुड़ा एक और जीआई टैग

    September 28, 2026

    बिजली बिल से वसूला जाएगा ट्रैफिक चालान, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को दिया सुझाव

    September 28, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला मामला:  ईडी कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन, सुनवाई आज

    September 28, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.