
रांची। मुंबई के मल्टी नेशनल कंपनी के बड़े अधिकारी मेहुल शाह को हनीट्रैप में फंसा कर 50 लाख की उगाही कर ली गई। जमशेदपुर की एक युवती ने मेहुल का न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे हवाला के जरिए 50 लाख रुपए वसूल कर ली। दरअसल, मेहुल शाह की दोस्ती जमशेदपुर की युवती श्वेता पति से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। सभी आरोपी की गिरफ्तारी चाईबासा के गोयलकेरा से हुई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 50 लाख रुपये बरामद कर लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कारोबारी मेहुल साह की कंपनी में युवती पहले काम करती थी। काम करने के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। मेहुल और युवती के बीच जो संबंध था, उसकी जानकारी कारोबारी की पत्नी को हो गई। इसके बाद युवती रांची चली आई। कारोबारी युवती को कभी कभी पैसा भेजता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसने पैसा देना बंद कर दिया था।



पैसा नहीं मिलने से युवती परेशान हो गई और कारोबारी से मोटी रकम वसूलने के लिए अपहरण करने की योजना बनाई। युवती ने इसमें तीन युवकों को शामिल किया। युवती ने कारोबारी को फोन कर रांची आने के लिए कहा। कारोबारी सोमवार को रांची पहुंचा। एयरपोर्ट पर उतरते ही युवती अपने साथियों के साथ पहुंची और कारोबारी को लेकर रिंग की ओर चली गई।
पुलिस का कहना है कि युवती एक सुनसान जगह पर कारोबारी को ले गई और वहां उसके साथ अश्लील वीडियो बनाया। कई फोटो भी लिया।
इसके बाद कारोबारी का अपहरण कर लिया गया और उससे कहा गया कि वह घर से 50 लाख रुपये मांग कर नहीं दिया तो उसका वीडियो और फोटो पत्नी और सभी रिश्तेदारों को भेज दिया जाएगा। कारोबारी ने अपनी पत्नी को फोन किया और पैसा मंगाकर आरोपितों को दे दिया।
पुलिस का कहना है कि कारोबारी की पत्नी पैसा देने के बाद इसकी जानकारी रांची पुलिस को दिया। पुलिस ने कारोबारी का मोबाइल लोकेशन निकाला और उसे बरामद करने में जुट गई। पुलिस को सूचना मिली कि कारोबारी को छोड़ दिया गया है और वह एयरपोर्ट में है। पुलिस एयरपोर्ट पहुंची और कारोबारी को पकड़कर थाना ले आई। कारोबारी पहले कुछ नहीं बता रहा था। कारोबारी का कहना था कि वह केस नहीं करेगा। बस उसका पैसा मिल जाए।
पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो कारोबारी ने बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया था और उससे 50 लाख रुपये वसूला गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों का मोबाइल नंबर लिया और लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ लिया।
पुलिस का कहना है कि युवती कारोबारी मेहुल को लेकर होटल रेडिशन ब्लू ले जाने वाली थी। उसने कमरा भी बुक किया था। लेकिन कारोबारी होटल नहीं गया। कारोबारी युवती से जल्दी मिलकर वापस जाना चाहता था। लेकिन वह युवती के जाल में फंस गया।

