
रांची। पिठोरिया में एक अपराधी की भीड़ ने जमकर की धुनाई । अपराधी बाइक लूटते समय भीड़ के हत्थे चढ़ गया। खूंटी का रहने वाला अपराधी रोहित बैठा अपने एक साथी के साथ हथियार लेकर रांची में बुधवार की अहले सुबह बाइक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा था. बाइक लूटने के लिए दोनों अपराधियों ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के तौसीफ खान नामक युवक को हथियार के बल पर रोक लिया और उससे बाइक लूटने का प्रयास करने लगे।



तौसीफ खान के द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों को देखकर दोनों अपराधी मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़ कर रोहित बैठा नाम के अपराधी को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने रोहित की जमकर पिटाई की. जिसकी वजह से वह बेहोश हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पिठोरिया थाना मौके पर पहुची. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया। अपराधी के पास जो हथियार था उसे भी ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।
थाना प्रभारी गौतम ने बताया कि बाइक लूटने के लिए खूंटी के रहने वाले दो अपराधी रांची आए थे। एक अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया । मौके से एक हथियार भी बरामद किया गया है।
