Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर

    March 30, 2026

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर
    • नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
    • ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई
    • तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
    • अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
    • रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
    • रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
    • बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » इजरायल ने लेबनान पर किए ताबड़तोड़ हवाई हमले, हिजबुल्ला ने दागे ड्रोन
    Blog

    इजरायल ने लेबनान पर किए ताबड़तोड़ हवाई हमले, हिजबुल्ला ने दागे ड्रोन

    News MaatiBy News MaatiAugust 25, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यरूशलम। इस्राइली सेना ने शिया मिलिशिया हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर रविवार तड़के लेबनान में हवाई हमले किए और कहा कि चरमपंथी समूह द्वारा इस्राइली क्षेत्र की ओर मिसाइल और रॉकेट दागने की तैयारी करने के मद्देनजर ये हमले किए किए। इसके कुछ ही देर बाद हिजबुल्ला ने रविवार सुबह घोषणा की कि उसने बेरूत में उसके एक कमांडर की हत्या का बदला लेने के लिए बड़ी संख्या में ड्रोन दागकर इस्राइल पर हमला किया है।

    इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि वह और उनके रक्षा मंत्री योआव गैलेंट तेल अवीव में सैन्य मुख्यालय से इस अभियान का प्रबंधन कर रहे थे। गैलेंट ने ह्यघरेलू मोर्चे पर विशेष स्थिति की घोषणा की। इन हमलों के कारण क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर युद्ध छिड़ने का खतरा बढ़ गया है और इससे गाजा में युद्ध विराम समझौते के प्रयास विफल हो सकते हैं।

    इस्राइली सेना ने एक बयान जारी कर हिजबुल्ला द्वारा इस्राइली क्षेत्र की ओर मिसाइल और रॉकेट दागने की तैयारी किए जाने का दावा किया। इस्राइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि इन खतरों से बचने के लिए (इस्राइली सेना द्वारा) आत्मरक्षा में लेबनान में उन आतंककवादी ठिकानों पर हमला किया जा रहा है, जहां से हिजबुल्ला इस्राइल के आम नागरिकों पर हमले करने की साजिश रच रहा था। हगारी ने सचेत किया कि हिजबुल्ला इस्राइल में जल्द ही रॉकेट और संभवत: मिसाइल एवं ड्रोन दागेगा। इसके तुरंत बाद ही उत्तरी इस्राइल में सायरन बजने लगे।

    इस बीच, हिजबुल्ला ने कहा कि उसने एक अहम इस्राइली सैन्य स्थल को निशाना बनाकर हमला किया है और इस स्थल के संबंध में बाद में जानकारी दी जाएगी तथा साथ ही ह्यदुश्मन के कई स्थलों एवं बैरकों और आयरन डोम मंचों को भी निशाना बनाया गया। उसने कहा कि ये हमले पिछले महीने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए हमले में समूह के शीर्ष कमांडर फौद शुकूर की हत्या के जवाब में किए गए। इससे पहले, इस्राइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले किए जाने की घोषणा करते हुए कहा था कि चरमपंथी समूह, इस्राइल पर हमले की तैयारी कर रहा है। लेबनानी मीडिया ने देश के दक्षिणी भाग में हमलों की खबर दी, लेकिन इनके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

    उड़ानें हुई प्रभावित : सोशल मीडिया पर उपलब्ध कुछ वीडियो में दक्षिणी लेबनान में हमले होते दिखाई दिए। लेबनान में इस्राइली हवाई हमलों के बाद तेल अवीव के बाहर स्थित इस्राइल के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों का मार्ग रविवार को परिवर्तित कर दिया गया तथा अन्य विमानों के उड़ान भरने में देरी हुई। इस्राइली मीडिया ने इस्राइली हवाई अड्डा प्राधिकरण के हवाले से यह खबर दी।

    इस्राइल पर व्यापक पैमाने पर हमला करने की तैयारी : उड़ानों के आवागमन पर नजर रखने वाले फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि इस घोषणा के बाद ईएल एआई की कम से कम दो उड़ानें दक्षिण की ओर मुड़ गईं और उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया। हगारी ने अपने बयान में कहा, ह्यहम देख सकते हैं कि हिजबुल्ला लेबनानी नागरिकों को खतरे में डालते हुए इस्राइल पर व्यापक पैमाने पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। हगारी ने इस खुफिया जानकारी के बारे में कोई और विवरण नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में हिजबुल्ला सक्रिय है, हम उन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सचेत करते हैं कि वे अपनी सुरक्षा के लिए वहां से तुरंत चले जाएं।

    इस्राइली हमले में हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर की मौत और ईरान में संदिग्ध इस्राइली हमले में हमास नेता इस्माइल हनिया की मौत के बाद से यह आशंका प्रबल हो गई है कि गाजा पट्टी में जारी इस्राइल-हमास युद्ध क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है।

    हिजबुल्ला हमास से कहीं अधिक शक्तिशाली : ये हमले ऐसे समय में किए गए हैं जब मिस्र हमास के खिलाफ इस्राइल के युद्ध को समाप्त करने के लिए नए दौर की वार्ता की मेजबानी कर रहा है। हिजबुल्ला ने कहा है कि युद्ध विराम समझौता होने पर वह युद्ध रोक देगा। हमास द्वारा सात अक्टूबर को इस्राइल पर हमला किए जाने के बाद इस्राइल ने गाजा पर हमले शुरू कर दिए थे। इसके बाद से ही हिजबुल्ला इस्राइल पर हमले कर रहा है। हिजबुल्ला को अपने सहयोगी हमास से कहीं अधिक शक्तिशाली माना जाता है और उसके पास 1,50,000 रॉकेट एवं मिसाइलों का अनुमानित भंडार है, जिसमें मिसाइलें भी शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Business

    शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर

    By News MaatiMarch 30, 20262

    मुंबई। विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को बड़ी…

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर

    March 30, 2026

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.