Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026

    क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति

    March 27, 2026

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा कल, उलिहातु में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
    • क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति
    • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा कल, उलिहातु में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
    • गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग तपोवन मंदिर में की पूजा
    • निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के इतिहास पर उठाए सवाल, कहा-1962 का युद्ध अमेरिका के पैसे से लड़ा गाया
    • वैश्विक तनावों के बीच गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी 2 प्रतिशत गिरे
    • अयोध्या : रामनवमी पर रामलला का ‘सूर्य तिलक’, पीएम मोदी भी बने दिव्य नजारे के साक्षी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अग्निवीरों के आश्रितों को नौकरी देगी झारखंड सरकार, हेमंत सोरेन ने विधानसभा में किया बड़ा एलान
    Jharkhand

    अग्निवीरों के आश्रितों को नौकरी देगी झारखंड सरकार, हेमंत सोरेन ने विधानसभा में किया बड़ा एलान

    News MaatiBy News MaatiAugust 2, 2024No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अग्निवीरों के लिये बड़ी घोषणा की है। श्री सोरेन ने सदन के बीच में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के जोरदार हंगामे के बीच अपने समापन भाषण में कहा कि अग्निवीरों के निधन होने पर झारखंड सरकार उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी और अनुग्रह राशि प्रदान करेगी। इसके पहले मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट पारित होने पर स्पीकर को बधाई दी। भाजपा विधायकों में वेल में आने पर सीएम बोले देखिये, ये कैसे माहौल बनाते हैं। इन्होंने पांच सालों में क्या अर्जित किया, कितनी जमीन लूटी, इन्होंने डाका डालने का काम किया। 24 जिलों में इन्होंने कार्यालय बनाया।

    श्री सोरेन ने कहा कि जमीन के लिए मर्डर हुआ। ये जमीन के लुटेरे हमें जमीन लूटने वाला बताते हैं। सीबीआई, ईडी लगाते हैं। ये बताएं कि इस बिल्डिंग के लिए पैसा कहां से आया। गैरमाजरुआ सरकारी जमीन में भी पार्टी कार्यालय बनाया।इनके राजनीतिक हवस पर क्या बोले, ये जनता को लेकर लूट फरेब का दुकान चलाते हैं। अलग-अलग राज्य के कोने कोने में लूट मचा रहे हैं। इनके एक मुख्यमंत्री के राज में बाढ़ आया है, लोग जूझ रहे हैं। उनको छोड़ यहां घूम रहे हैं। चिंता मत करो, असम से लोग झारखंड नहीं आये हैं, यहीं से असम गए हैं। चुनाव आने दो असम में भी सफाया होगा। ये नौकरी की बात करते हैं । हमने गैर सरकारी संस्थानों में एक लाख से अधिक नौकरी दी। इन्हीं हाथों से नियुक्ति पत्र दिया। देश विदेश में वो बच्चे नौकरी दे रहे हैं। बीस साल में नियमावली नहीं बनाया। हमने नियमावली बनाया। आदिवासी बच्चों के लिए स्थानीय नीति बनाया। इसका बंटाधार इन्होंने किया। ये सामने से वार नहीं करते। कोर्ट कचहरी, गवर्नर का इस्तेमाल करते हैं। इनका ही कार्यकर्ता हमारे नियमावली रोकने कोर्ट गया था। इनके शासित राज्य में यही कानून बना तो संवैधानिक। हमने बनाया तो असंवैधानिक। रिम्स में ग्रेड ए के नर्स बहल किए। लिपिक लेखा पदाधिकारी का बहाली किया। 83 प्रतिशत आदिवासी को नौकरी दिया। कुछ में तो 100 प्रतिशत आदिवासी को दिया। इनको आइना दिखाएंगे तो आइना शरमा जायेगा।

    श्री सोरेन ने कहा कि पंचायत सचिव, कनीय- सहायक अभियंता, लिपिक बहाल किए। पशु चिकित्सक पहली बार बहाल किया। और कितना गिनायें। ये क्या बात करेंगे। मानसून सत्र अंतिम सत्र नहीं है बल्कि अनवरत चलने वाला सत्र है ।

    उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। पांच साल में हमने 10 हजार करोड़ दिया। हमने सरकारी अस्पतालों में सुधार किया। अब भी सुधार कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि हमने काम नहीं किया। हमने अपने कार्यकाल में पारा शिक्षक का मानदेय 50 प्रतिशत बढ़ाया। आंगनबाड़ी सहायिका, सेविका का मानदेय 50 प्रतिशत बढ़ाया। रसोइया का मानदेय 100 प्रतिशत बढ़ाया। अनुबंधकर्मिगां के मामले में 1200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया। अभी हम गर्व से कहते हैं जो हमने पांच साल में किया ये 50 साल में नहीं कर पाते। ये ऐसे आचरण वाले हैं, जो काम ना करते हैं, ना करने देंगे वाले हैं। इन्हें लोकसभा में हलका आइना दिखाया है। विधानसभा में पूरा आइना दिखाएंगे। ये यहां सिर्फ हल्ला करने आए हैं। हल्ला पर एक कहावत भी है। 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को रोकने का काम इन्होंने किया। लंबोदर जी बोल रहे हैं कि हमको आदिवासी में शामिल करो, आदिवासी का तो हालत खराब है। कहां जाएंगे आदिवासी बन के। डेमोग्राफी दिख रहा, मुस्लिम गैर मुस्लिम दिख रहा। ये लोग देश बेच दिया। एयरपोर्ट बेच दिया, पोर्ट बेच दिया। ये वो नालायक लोग हैं, जो बुजुर्ग को संपत्ति बेच देंगे।

    श्री सोरेन ने कहा कि ऋण माफी किसानों का नहीं होता। हमने ऋण माफी की। बेरोजगारी भत्ता की बात करते तो जाकर प्रखंड में पता करो की मिल रहा है या नहीं। 50 हजार महिलाओं को हर महीना एक हजार देंगे। सरकार बनेगी तो हर घर में एक-एक लाख सरकार देगी। ये हिंदू मुस्लिम के नाम पर वोट मांगते हैं। अयोध्या में झटका लगा समझ नही पा रहे हैं। अर्थव्यवस्था का आलम ये है कि शिक्षा, मनरेगा का पैसा घटा दिया। आवास देना बंद कर दिया। हम 30 लाख अबुआ आवास दे रहे हैं। इनके नेता जो सबसे बड़े नेता बनते हैं, पूछिए पांच साल में उन्होंने कितने सवाल पूछे। पांच साल राजनीतिक रोटी सेंकी। जनता सब हिसाब लेगी। सरकार में एक एक निर्णय से इनके पसीने छूट रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची के टीटोस फैमली रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की हत्या, दुबई से प्रिंस खान ने मांगी थी रंगदारी

    March 8, 2026

    बोकारो में भीषण आग से कई दुकानें खाक, दो लोग झुलस गए

    March 3, 2026

    नाराजगी और मतभेद भुलाकर गले मिलने का पर्व है होली: संजय सेठ

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    By News MaatiMarch 27, 20269

    रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा…

    क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति

    March 27, 2026

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा कल, उलिहातु में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

    March 27, 2026

    गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची के लालपुर में घरों में घुसकर चोरी करने वाले नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

    March 27, 2026

    क्या भारत में फिर लग सकता है लॉकडाउन? सरकार ने साफ कर दी स्थिति

    March 27, 2026

    उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा कल, उलिहातु में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

    March 27, 2026

    गढ़वा में महाष्टमी के जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

    March 27, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.