
नयी दिल्ली। झारखंड में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बिना अधिसूचना के शुक्रवार को अवकाश घोषित करने का मामला आज लोकसभा में गूंजा और इसे असंवैधानिक करार देते हुए तत्काल बंद करने की मांग की गई।
भाजपा के निशिकांत दुबे ने लोकसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया और कहा ह्लझारखंड की स्थिति बहुत बुरी है और वहां सचमुच में संविधान खतरे में है। सर्व शिक्षा अभियान के लिए केंद्र सरकार मिड डे मील आदि के लिए पैसा देती है। झारखंड में मुस्लिम बाहुल क्षेत्र के स्कूलों में यूनिक चीज यह चल रही है और यह मामला उच्च न्यायालय में भी लंबित है। मुस्लिम बाहुल क्षेत्र में बिना सरकारी अधिसूचना के उर्दू भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इन स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश होता है जबकि पूरे देश में रविवार को छुट्टी होती है। यह सब असंवैधानिक तरीके से चल रहा है इसलिए संबद्ध जिले के जिलाधिकारी तथा शिक्षा अधिकारी को तत्काल नोटिस जारी कर इन स्कूलों में शुक्रवार का अवकाश बंद करना चाहिए।ह्व




