
नई दिल्ली। वास्तु बिहार को केंद्रीय सड़क एवं परिहन मंत्री नितिन गडकरी ने ईस्टर्न इंडिया के सर्वोच्च रियल स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार वास्तु विहार के सीइओ सार्थक तिवारी ने लिया।



सार्थक तिवारी ने कहा कि वास्तु बिहार की सोच शहर में नया शहर देना है, जो प्रदूषण मुक्त रहे। कंपनी का हर छोटे शहर में टाउनशीप बनाने का लक्ष्य है। वास्तु बिहार रियल स्टेट के क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनी है। जो काफी कम कीमत में लोगों को घर मुहैया कराती है।
उन्होंने कहा कि कंपनी ने देश के पांच राज्यों बिहार, झारखंड, उड़ीसा, बंगाल और उत्तर प्रदेश के 58 शहरों में अपनी परियोजना चला रही है।

