Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एसयूबी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल शुरू, 67 फिल्मों का स्क्रीनिंग के लिए चयन

    June 26, 2026

    तीन साल में ध्वस्त होगा ड्रग्स कारोबार, अमित शाह ने जारी किया एनसीबी का विजन डॉक्यूमेंट

    June 26, 2026

    भाजपा 30 जून को राज्य के सभी 595 मंडलों में मनाएगी हूल दिवस, भोगनाडीह में होगा मुख्य कार्यक्रम

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एसयूबी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल शुरू, 67 फिल्मों का स्क्रीनिंग के लिए चयन
    • तीन साल में ध्वस्त होगा ड्रग्स कारोबार, अमित शाह ने जारी किया एनसीबी का विजन डॉक्यूमेंट
    • भाजपा 30 जून को राज्य के सभी 595 मंडलों में मनाएगी हूल दिवस, भोगनाडीह में होगा मुख्य कार्यक्रम
    • मोहर्रम पर मंत्री इरफान अंसारी ने अखाड़े में भांजी लाठी
    • मेसरा : समाजसेवी भगवान शेखर का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
    • कोडरमा में धर्म परिवर्तन का भंडाफोड़, प्रार्थना सभा से दर्जनों महिलाएं हिरासत में
    • रांची में प्रिंस खान के नाम पर कारोबारी उमा शंकर सिंह से 5 करोड़ की मांगी रंगदारी
    • लोहरदगा मं वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, छह घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » सियाचिन में आॅपरेशनल पोस्ट पर तैनात हुईं पहली महिला कैप्टन सुप्रीथा सीटी
    Delhi

    सियाचिन में आॅपरेशनल पोस्ट पर तैनात हुईं पहली महिला कैप्टन सुप्रीथा सीटी

    News MaatiBy News MaatiJuly 19, 2024No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नयी दिल्ली। भारतीय सेना ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में कैप्टन सुप्रीथा सीटी को पहली बार आॅपरेशनल भूमिका में तैनात किया है। उनके पति ब्लेज भी सेना में मेजर हैं और वे मद्रास रेजिमेंट से हैं, जबकि सुप्रीथा कोर आॅफ मिलिट्री पुलिस दल का हिस्सा हैं। दोनों ने जून, 2023 में शादी की और इस जोड़े ने इस साल गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर एक साथ मार्च किया था। इससे पहले महिला कैप्टन शिवा चौहान को तीन माह के लिए सियाचिन ग्लेशियर पर कुमार पोस्ट में तैनात किया गया था।

    भारतीय सेना ने आधिकारिक बयान में कहा, “बाधाओं को तोड़ना… चुनौतियों पर विजय पाना…कैप्टन सुप्रीथा सीटी सियाचिन योद्धाओं की लीग में शामिल हो गई हैं। अपनी दृढ़ शक्ति और दृढ़ संकल्प के साथ वह अब दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में परिचालन के लिए तैनात हैं।”

    कैप्टन सुप्रीथा ने कहा, “यह योजनाबद्ध तरीके से नहीं हुआ। यह महज संयोग है। शुरूआत में मैंने अपनी चयन परीक्षा दी और पास हो गई। फिर मेरे पति भी अपनी रेजिमेंट से चयनित हो गए। वे कॉलेज के दौरान राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का हिस्सा थे।”

    सुप्रीथा ने 2016 में एनसीसी दल के हिस्से के रूप में गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लिया था, जबकि उनके पति ब्लेज ने 2014 में भाग लिया था। मेजर ब्लेज ने कहा, “मेरे लिए गणतंत्र दिवस 2024 में कर्तव्य पथ पर अपनी रेजिमेंट का नेतृत्व करने और अपनी रेजिमेंट को गौरवान्वित करने के मौकों में से एक था।”

    कैप्टन सुप्रीथा कर्नाटक के मैसूर से हैं और शहर के जेएसएस लॉ कॉलेज से कानून स्नातक हैं। मेजर ब्लेज तमिलनाडु के वेलिंगटन से हैं और उन्होंने जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु से स्नातक किया है।

    इससे पहले पिछले साल जनवरी में सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की महिला कैप्टन शिवा चौहान को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर कुमार पोस्ट में तीन माह के लिए तैनात किया गया था। वह सेना की आॅपरेशनल पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं थीं। उन्हें कुमार पोस्ट में अपनी पोस्टिंग से पहले कठिन प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा।सियाचिन बैटल स्कूल में कैप्टन शिवा चौहान को कठोर प्रशिक्षण दिया गया था, जिसमें बर्फ की दीवार पर चढ़ना, हिमस्खलन से बचाव के अभ्यास शामिल थे।

    दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र माना जाने वाला सियाचिन ग्लेशियर पृथ्वी पर सबसे कठोर इलाकों में से एक है। वहां का तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे रहता है। सियाचिन ग्लेशियर हिमालय में पूर्वी काराकोरम रेंज में स्थित है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा समाप्त होती है। काराकोरम रेंज हिमाच्छादित हिस्से में यूरेशियन प्लेट को भारतीय उपमहाद्वीप से अलग करता है, जिसे कभी-कभी ‘तीसरा ध्रुव’ भी कहा जाता है। यह दुनिया के गैर-ध्रुवीय क्षेत्रों में दूसरा सबसे लंबा ग्लेशियर है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    Blog

    एसयूबी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल शुरू, 67 फिल्मों का स्क्रीनिंग के लिए चयन

    By News MaatiJune 26, 20264

    रांची। रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (एसयूबी) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड…

    तीन साल में ध्वस्त होगा ड्रग्स कारोबार, अमित शाह ने जारी किया एनसीबी का विजन डॉक्यूमेंट

    June 26, 2026

    भाजपा 30 जून को राज्य के सभी 595 मंडलों में मनाएगी हूल दिवस, भोगनाडीह में होगा मुख्य कार्यक्रम

    June 26, 2026

    मोहर्रम पर मंत्री इरफान अंसारी ने अखाड़े में भांजी लाठी

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    एसयूबी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल शुरू, 67 फिल्मों का स्क्रीनिंग के लिए चयन

    June 26, 2026

    तीन साल में ध्वस्त होगा ड्रग्स कारोबार, अमित शाह ने जारी किया एनसीबी का विजन डॉक्यूमेंट

    June 26, 2026

    भाजपा 30 जून को राज्य के सभी 595 मंडलों में मनाएगी हूल दिवस, भोगनाडीह में होगा मुख्य कार्यक्रम

    June 26, 2026

    मोहर्रम पर मंत्री इरफान अंसारी ने अखाड़े में भांजी लाठी

    June 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.