
मुंबई: विदेशी पूंजी प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में लगातार तीसरे सत्र में तेजी रही और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया।



बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 185.55 अंक चढ़कर 80,850.41 अंक पर पहुंच गया।
एनएसई निफ्टी 63.35 अंक की बढ़त के साथ 24,650.05 अंक के नए सर्वकालिक शिखर पर रहा।

