
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ महादेव के दर्शन कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।



इसके अलावा उन्होंने बाबा काल भैरव का भी आशीर्वाद लिया।
हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। इसके बाद वे काशी की गलियों में घूमे और कहा कि बनारस की गलियों में दुनिया का सार छिपा है।
गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात की थी।

