
नयी दिल्ली: दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने मार्च, 2024 तिमाही में सबसे अधिक समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) 25,330.97 करोड़ रुपये दर्ज किया है।



एजीआर के आधार पर सरकार स्पेक्ट्रम और लाइसेंस शुल्क की गणना करती है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल का एजीआर मार्च, 2024 तिमाही में 13.25 प्रतिशत बढ़कर 20,951.91 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 15,500.36 करोड़ रुपये था।
घाटे में चल रही वोडाफोन आइडिया ने एजीआर में साल-दर-साल 2.22 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की, जो 7,210.63 करोड़ रुपये से 7,370.75 करोड़ रुपये हो गया।

