Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन

    June 25, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
    • आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
    • झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
    • 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
    • तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार
    • रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, एकेडमिक डीन डॉ. डीके सिन्हा बने प्रभारी निदेशक
    • जिंदल स्टेनलेस स्टील के मुख्य वित्तीय अधिकारी बने कुंजल मेहता
    • दादी ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं, राहुल गांधी मांगें माफी : नड्डा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » तीन गुना गति से करेंगे काम, मोदी बोले- देश को प्रगति पथ पर बढ़ने से अब कोई रोक नहीं सकता
    Delhi

    तीन गुना गति से करेंगे काम, मोदी बोले- देश को प्रगति पथ पर बढ़ने से अब कोई रोक नहीं सकता

    News MaatiBy News MaatiJuly 2, 2024No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान देश को विश्वास दिलाया कि तीसरी बार चुनकर आने पर उनकी सरकार तीन गुना गति, शक्ति से काम करते हुए तीन गुना अधिक नतीजे लाएगी। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आश्वस्त किया कि हम विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने युवाओं को आश्वासन दिया कि पेपर लीक से जुड़ी उनकी चिंताओं पर सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इस संबंध में कड़ा कानून बनाया गया है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत में भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए बताया कि विकसित भारत क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत से लोगों के सपने पूरे होंगे और भविष्य की मजबूत नींव रखी जाएगी। देश में बढ़ते आत्मविश्वास और गौरव के भाव को प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि अब भारत आतंकवादियों को घर में घुसकर मारता है।

    प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विपक्षी दलों के सदस्य सदन के बीचों बीच आकर लगातार नारेबाजी कर रहे थे। मणिपुर के दूसरे सांसद को भी बोलने का मौका नहीं मिलने पर कांग्रेस, सपा और तृणमूल के नेता सदन में हंगामा करते रहे। लोकसभा अध्यक्ष के बार बार निर्देश और आग्रह को ठुकरा कर विपक्षी दल प्रधानमंत्री ने पूरे भाषण के दौरान व्यवधान पैदा करते रहे। इसकी अनदेखी कर प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल हर विषय पर अपनी बात रही बल्कि एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों का करारा जवाब भी दिया।

    आरक्षण विरोधी है कांग्रेस : आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के नेता पर प्रहार करते हुए कहा कि नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी आरक्षण के खिलाफ बयान दे चुके हैं। इंदिरा ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट को दबाये रखा। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब अंबेडकर को अमपमानित करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया। सीताराम केसरी को अपमानित किया।

    आत्ममंथन की जगह शीर्षासन में जुटी कांग्रेस : चुनाव नतीजों पर कांग्रेस को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने पार्टी को परजीवी की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजे स्पष्ट हैं कि कांग्रेस को विपक्ष में बैठना है। ऐसे में आत्ममंथन की बजाय कांग्रेस शीर्षासन कर रही है। पार्टी 1984 के बाद से अब तक 10 लोकसभा चुनावों में कभी 250 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। भाजपा के साथ सीधे मुकाबले में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट केवल 25 प्रतिशत है। जबकि अन्य पार्टियों का पल्लू पकड़कर पार्टी का स्ट्राइक रेट 50 प्रतिशत हो जाता है। पार्टी अन्य पार्टियों के वोट बैंक पर जीत रही है। कांग्रेस पार्टी को 13 राज्यों में एक भी सीट नहीं मिली है। इस सबकी चिंता करने की बजाय 99 सीट पाकर कांग्रेस जीत का जश्न मना रही है। 99-99 चिल्ला कर बेहतरीन प्रदर्शन का दावा करने वाली कांग्रेस को यह भूल जा रही है कि उसे यह 543 में से मिली हैं।

    झूठ, अफवाह और अराजकता की राजनीति कर रही कांग्रेस : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस अराजकता की राजनीति करती है। यह भाषा, प्रांत और जाति के आधार पर देश को बांटने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने सीएए पर देश को गुमराह किया । 2014 में सरकार में आने के बाद, देश के सामने कांग्रेस के साथ कांग्रेस का इकोसिस्टम भी एक बहुत बड़ी चुनौती रहा है। कांग्रेस की मदद से ये इकोसिस्टम 70 साल तक फला-फूला है। वे आज इस इकोसिस्टम को चेतावनी देते हैं, उसकी हर साजिश का जवाब उसे अब उसी की भाषा में मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ को राजनीति का हथियार बना लिया है। जिस तरह आदमखोर जानवर के मुंह पर लहू लग जाता है, वैसे ही कांग्रेस के मुंह पर झूठ का खून लग गया है।

    प्रधानमंत्री ने कल सदन में राहुल गांधी के धार्मिक तस्वीरें दिखाने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर का दर्शन किया जाता है, उनका प्रदर्शन नहीं किया जाता है। हिन्दू को लेकर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि समाज को सोचना चाहिए की क्या यह संयोग था या प्रयोग था। हिन्दुओं को हिंसक कहना उनके संस्कार, सोच और चरित्र को दिखाता है।

    उन्होंने कहा कि मैं आज एक गंभीर विषय पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। कल जो हुआ, उसे इस देश के कोटि-कोटि देशवासी आने वाली सदियों तक माफ नहीं करेंगे।…ये कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं… ये हैं आपके संस्कार, ये है आपका चरित्र, ये है आपकी सोच, ये है आपकी नफरत? इस देश के हिंदुओं के साथ ये कारनामे… ये देश शताब्दियों तक इसे भूलने वाला नहीं है।

    मुंह पर ताला लगाकर रक्षा रिफोर्म कर रही सरकार : प्रधानमंत्री ने अग्निवीर अन्य मुद्दों पर विपक्ष के बयानों झूठ बताया और कहा कि देश की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर वे विपक्ष की गालियां खाकर भी मुंह पर ताला लगाकर काम कर रहे हैं। उनकी सरकार रक्षा क्षेत्र में रिफोर्म कर रही है। उनकी सरकार सेना को भविष्य के युद्धों के लिए योग्य बनाने की दिशा में काम कर रही है। सेना में युवाओं की ताकत बढ़े इस दिशा में काम कर रही है। वहीं विपक्ष चाहता है कि नौजवान सेना में ने जायें। रक्षा रिफोर्म न हों। समझना होगा कि ऐसा करके ये किसके हितों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस झूठ फैला रही है। ये डिफेंस रिफॉर्म के प्रयासों को कमजोर करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। दरअसल कांग्रेस के लोग कभी भी भारतीय सेनाओं को ताकतवर होते हुए नहीं देख सकते।

    पेपर लीक रोकने के लिए सरकार गंभीर : पेपर लीक के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने युवाओं का आश्वासन दिया कि सरकार इस दिशा में गंभीर है और इसे रोकने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। दोषियों को कतई नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार पहले ही इसको लेकर कड़ा कानून लेकर आ चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    India

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन

    By News MaatiJune 25, 20263

    अयोध्या। राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके…

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026

    135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन

    June 25, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026

    135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी

    June 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.