Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन

    June 25, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन
    • आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा
    • झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद
    • 135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी
    • तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं सूर्यवंशी, कल खत्म हो सकता है इंतजार
    • रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, एकेडमिक डीन डॉ. डीके सिन्हा बने प्रभारी निदेशक
    • जिंदल स्टेनलेस स्टील के मुख्य वित्तीय अधिकारी बने कुंजल मेहता
    • दादी ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं, राहुल गांधी मांगें माफी : नड्डा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » मानसून की पहली बारिश में दिल्ली पानी-पानी, कई उड़ानें और ट्रेनें रद्द
    Delhi

    मानसून की पहली बारिश में दिल्ली पानी-पानी, कई उड़ानें और ट्रेनें रद्द

    News MaatiBy News MaatiJune 28, 2024No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को सुबह मानसून की पहली बारिश ने ही दिल्ली सरकार और अन्य एजेंसियों की पोल खोल कर रख दी। 40 से 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा के साथ मानसून की पहली तेज बारिश ने दिल्ली को पानी पानी कर दिया। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन जगह जगह जलजमाव ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। सुबह दफ्तर जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। दिल्ली की प्रमुख सड़कें पानी से लबालब थीं। सुबह से ही आईटीओ समेत दिल्ली में कई जगहों पर जाम लगा रहा। हमेशा की तरह इस बार भी मानसून की पहली बरसात में ही मिंटो ब्रिज पर पहले जैसे ही खौफनाक नजारा दिखा। वहां एक ट्रक फंस गया। कमोबेश यही नजारा द्वारका, कापसहेड़ा, प्रगति मैदान और अन्य कई अंडरपास में देखने को मिला।

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज पहली बरसात में ही सफदरजंग में 228 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। आम लोगों के साथ खास लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। कांग्रेस पार्टी के सांसद शशि थरूर और सपा सांसद रामगोपाल गोपाल के घरों में पानी भर गया। दिल्ली की मंत्री आतिशी के घर में भी पानी घुस गया। बारिश के पानी से स्कूल, कालेज यहां तक कि एम्स के अस्पताल के आसपास पानी भर गया। यमुना पार गुरुतेग बहादुर अस्पताल (शाहदरा) के ब्लड बैंक में भी पानी भर गया। दिल्ली विश्वविद्यालय की कुछ कक्षों के छतों से पानी झरने की तरह बहता नजर आया। यानि दिल्ली सरकार, एनडीएमसी, दिल्ली नगर निगम के सारे दावे पहली बरसात ने धो कर रख दिए।

    वसंत कुंज, ग्रेटर कैलाश, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, साकेत और मालवीय नगर सहित दक्षिणी दिल्ली के वीआईपी आवासीय इलाकों और सड़कों पर जलभराव दिखा। इसके साथ सराय काले खां, जंगपुरा, वजीरपुर, अशोक विहार, लक्ष्मी नगर, दक्षिणपुरी और पश्चिम विहार समेत कॉलोनियों और शहरी गांवों में जलभराव देखने को मिला। पूरे बाहरी रिंग रोड खंड, पीरागढ़ी गोल चक्कर और धौला कुआं पर बाढ़ जैसे हालात थे। गाजीपुर बॉर्डर, मुर्गा मंडी और धौला कुआं में अंडरपास के पास जलभराव के साथ मिंटो ब्रिज, तिलक ब्रिज, बादली, मूलचंद, आजादपुर, जखीरा, अशोक नगर अंडरपास और प्रगति मैदान सुरंग में बाढ़ जैसे हालात थे।

    साकेत में घरों में पानी घुसने से लोगों के घरों के फर्नीचर और फर्श को नुकसान पहुंचा। आईटीओ की मुख्य सड़कों पर सुबह 9 बजे तक घुटनों तक पानी भरा रहा। रोहिणी के सेक्टर 13 में सड़क धंस गई और खड़ी कार खाई में गिर गई। तिमारपुर में निमार्णाधीन सड़क पर एक कार गड्ढे में गिर गई। भारी बारिश के कारण यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर कुछ समय के लिए एंट्री-एग्जिट बंद करना पड़ा। इसके साथ एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन से आईजीआई टी-1 तक शटल सेवा कुछ घंटों के लिए निलंबित करनी पड़ी।

    कई उड़ानें और ट्रेनें रद्द: तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण हवाई अड्डा टर्मिनल 1 की छत टूटने के कारण बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे की चपेट में एक टैक्सी आ गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस घटना के कारण टर्मिनल-1 से उड़ानें दो बजे तक निलंबित करनी पड़ीं। इंडिगो एयरलाइंस ने टर्मिनल 1 से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दीं। स्पाइसजेट ने भी अपनी उड़ानें रद्द कर दीं। खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 28 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। जलभराव के कारण सुबह हजरत निजामुद्दीन और सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई।

    उपराज्यपाल ने बुलाई आपात बैठक

    दिल्ली में मानसून की पहली बारिश से पैदा हुई मुश्किल को देखते हुए जहां दिल्ली सरकार ने आपात बैठक बुलाई, वहीं उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी आपात बैठक बुलाकर हालात की समीक्षा की। उपराज्यपाल ने विनय सक्सेना ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    भीषण गर्मी से मिलेगी राहत: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार की सुबह मानसून की पहली बारिश हुई। पहले ही दिन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में दिल्ली के सफदरजंग में 228 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आगामी 29 और 30 जून को दिल्ली में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 3 जुलाई तक दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,400

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,070

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025967

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026807
    Don't Miss
    India

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन

    By News MaatiJune 25, 20264

    अयोध्या। राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके…

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026

    135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी

    June 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आठ गिरफ्तार, योगी सरकार का बड़ा ऐक्शन

    June 25, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : अर्जुन मुंडा

    June 25, 2026

    झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्का्सन को किया रदद

    June 25, 2026

    135वां डूरंड कप रांची में 25 जुलाई से होगा शुरू, तैयारी को लेकर हेमंत सोरेन से मिले सेना के अधिकारी

    June 25, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.