
नई दिल्ली। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कार्यभार संभालने के बाद कहा कि इस मंत्रालय के साथ उनका भावनात्मक लगाव है और प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह विभाग तरक्की करेगा।



संचार मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद श्री सिंधिया ने कहा कि पिछले 10 सालों में इस मंत्रालय में जो क्रांति आई है, मैं उसे आगे ले जाऊंगा। यह लोगों को जोड़ने वाला सेवा विभाग है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह विभाग तरक्की करेगा।
मैं प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मेरे पास टेलीकॉम डिविजन के साथ-साथ इंडिया पोस्ट डिविजन की भी जिम्मेदारी है। उनकी बड़ी भूमिका है। मैं दृढ़ संकल्पित हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए काम करूंगा। मैंने इससे पहले 2008 में इस मंत्रालय में जूनियर मंत्री के तौर पर काम किया था। इस विभाग के साथ मेरे जबरदस्त भावनात्मक संबंध हैं।
इसके बाद उन्होंने एक्स पर कहा कि एक नयी शुरूआत । आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार के संचार मंत्री के रूप में कार्यभार सँभालने पर उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।चलिए, साथ मिलकर एक ऐसे भविष्य का निर्माण करते हैं जहाँ अवसरों की पहुँच कभी भौगोलिक दूरियों पर निर्भर न रहे तथा सुदूर क्षेत्र भी संचार के माध्यम से देश की विकास यात्रा में मुख्य भूमिका निभाएं।

