Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड शराब घोटाले में ओम साईं कंपनी के दो निदेशक गिरफ्तार

    July 7, 2025

    झारखंड : 64 पुलिस अफसर बने डीएसपी, डीजीपी ने किया सम्मानित

    July 7, 2025

    पूर्णिया : एक ही परिवार के पांच लोगों लोगों की पीट-पीटकर हत्या , नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी

    July 7, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड शराब घोटाले में ओम साईं कंपनी के दो निदेशक गिरफ्तार
    • झारखंड : 64 पुलिस अफसर बने डीएसपी, डीजीपी ने किया सम्मानित
    • पूर्णिया : एक ही परिवार के पांच लोगों लोगों की पीट-पीटकर हत्या , नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी
    • पटना को दहलाने की साजिश नाकाम, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
    • गोपाल खेमका हत्याकांड में एक प्रमुख शूटर गिरफ्तार, पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
    • राहुल गांधी सेनेटरी पैड वीडियो मामले में दिल्ली में भी एफआईआर दर्ज
    • सामान बांध लिया है, जल्द ही सरकारी आवास छोड़ दूंगा, बंगला खाली न करने की शिकायत पर बोले पूर्व प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
    • शुभांशु शुक्ला ने की ISRO की तारीफ, कहा- ‘सुरक्षित अंतरिक्ष यात्रा का अद्भुत प्रयास’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » खूंटी में भाजपा का किला ध्वस्त, कालीचरण मुंडा ने डेढ़ लाख वोटों सेअर्जुन मुंडा हराया
    Khunti

    खूंटी में भाजपा का किला ध्वस्त, कालीचरण मुंडा ने डेढ़ लाख वोटों सेअर्जुन मुंडा हराया

    News MaatiBy News MaatiJune 4, 2024Updated:June 4, 2024No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • कड़िया मुंडा की विरासत को बचाने में नाकाम रहे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुडा

    खूंटी । जनजातियों के लिए सुरक्षित खूंटी संसदीय क्षेत्र में भाजपा का किला ध्वस्त हो गया। भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पद्मभूषण कड़िया मुंडा की इस परपंरागत सीट को बचाने में नाकाम रहे। कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने एकतरफा मुकाबले में अर्जुन मुंडा को लगभग 149675 मतों से कड़ी शिकस्त दी।

    मतगणना के पहले से लेकर अंतिम 17वे राउंड तक अर्जुन मुंडा एक बार भी कांग्रेस उम्मीदवार पर बढ़त नहीं बना सके। खूंटी संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कालीचरण मुंडा कों बढ़त मिली। अर्जुन मुंडा को अपने विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाताओं ने नकार दिया। अन्य सभी उम्मीदवारों की भूमिका सिर्फ वोटकटवा की रही। चुनाव परिणाम की घोषण होने के बाद निवार्ची पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकश मिश्रा ने कालीचरण मुंडा को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।

    पिछले लोकसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा कालीचरण मुंडा को 1445 वोटों के अंतर से हराकर सांसद बने थे, लेकिन इस बार कालीचरण मुंडा ने बड़े अंतर से अर्जुन मुंडा को पराजित कर पिछली हार का बदला चुका लिया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कालीचरणन मुंडा को 511647 वोट मिले, जबकि भाजपा के अर्जुन मुंडा को 361972 मतों से संतोष करना पड़ा।

    मतगणना के पहले ही चक्र में कालीचरण मुंडा ने अर्जुन मुंडा से लगभग दस हजार मतों की बढ़त ले ली और मतगणना के हर चक्र के बाद अर्जुन मुंडा पिछड़ते रहे। एक बार भी अर्जुन मुंडा को बढ़त नहीं मिली और अंतिम दौर की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा के अर्जुन मुंडा को लगभग डेढ़ लाख वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। दूसरे चक्र की मतगणना के बाद अर्जुन मुंडा 20 हजार के अंतर से पिछड़ गये। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस, झामुमो और राजद कार्यकतार्ओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। जैसे-जैसे मतगणना का दौर समाप्त होने लगा इंडरी गठबंधनन के समर्थकों की भारी भीड़ मतगणन केंद्र के बाहर जमा होने लगी। कार्यकतार्ओं ने नाच-गाकर और पटाखे फोड़ कर और अबीर गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जैसे ही विजयी प्रत्याशी कालीचरण मुंडा मतगणना केंद्र से बाहर निकले, कार्यकतार्ओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया।

    चुनाव परिणाम की घोषणा होने के पहले ही विधायक दशरथ गागराई, विकास सिंह मुंडा, नमन विक्सल कोंगाड़ी और भूषण बाड़ा के अलावा झामुमो के जिलाध्यक्ष जु्रबैर अहमद सहित महागठबंधन कें कई नेता मतगणना स्थल पर जाकर काली चरण मुंडा को जीत की बधाई दी। मतगणना के तीसरे राउंड में कालीचरण मुंडा को जब 39 हजार से अधिक वोटों की बढ़त मिली, भाजपा के मतगणना एजेंट अधिवक्ता लाल रूपेंद्र नाथ शाहदेव कालीचरण मुंडा को बधाई देकर मतगणना केंद्र से बाहर निकल गये।

    जनता की सेंवा के लिए हमेशा उपलब्ध हूं: कालीचरण मुंडा

    केंद्रीय मंत्री और अपने परंपरागत प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अर्जुन मुंडा को कड़ी शिकस्त देने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कालीचरण मुंडा ने कहा कि यह जीत खूंटी संसदीय क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा हर समय उपलब्ध है। उन्होंन कहा कि किसानों की तकलीफ दूर करना, खूंटी बाईपास सड़क का निर्माण, नॉलेज सिटी जैसे कार्य उनकी प्राथमिकताओं में हैं।

    तीसरे प्रयास में कालीचरण मुंडा ने चखा जीत का स्वाद : लगातार दो पराजय के बाद अंतत: कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने तीसरे प्रयास में जीत का स्वाद चखा। 2014 के संसदीय चुनाव में भाजपा के कड़िया मुंडा से कालीचरण मु्रडा पराजित हो गये थे। 2019 के चुनाव में अर्जुन मुंडा ने उन्हें महज 1445 वोटों के अंतर से पराजित किया था।

    पांचवें राउंड के बाद ही खाली हो गया भाजपा का तंबू :
    मतगणना का परिणाम जानने के लिए खूंटी, तोरपा, सिमडेगा, खरसावां तमाड़ सहित काफी दूर-दूर से भाजपा कार्यकर्ता मतगणना केंद्र के पास पहुंचे थे,। इसके लिए भाजपा द्वारा विशाल अ‍ेंट लगाया गया था, लेकिन जैसे-जैसे भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुडा पिछड़ते गये, भाजपा कार्यकर्ता वहां से जाने लगे। पांचवें राउंड के बाद तो भाजपा का तंबू लभग खाली हो चुका था।

    किसको मिले कितना मत : इस लोकसभा चुनाव में खूंटी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 511647 मत, भाजपा के अर्जुन मुंडा को 361972 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी की सावित्री देवी को 12300 वोट, झारखंड पार्टी की अपर्णा हंस को 8532, भारत विकास पार्टी की बबिता कच्छप को 4594, निर्दलीय पास्टर संजय कुजूर को 4963, निर्दलीय बसंत लोंगा को 10755 और नोटा को 21919 वोट मिले।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    खूंटी मेंं बस पलटी, 22 यात्री घायल

    January 5, 2025

    जमीन लूटने वाले नहीं बख्शे जायेंगे, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार मंत्री का बड़ा बयान

    December 9, 2024

    भगवान बिरसा मुंडा के वंशज का निधन, रिम्स में चल रहा था इलाज

    November 29, 2024

    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,096

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025918

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 2024876

    अहमदाबाद में Air India का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार; रिहायशी इलाके में हादसा, देखें विडियो

    June 12, 2025663
    Don't Miss
    Jharkhand

    झारखंड शराब घोटाले में ओम साईं कंपनी के दो निदेशक गिरफ्तार

    By News MaatiJuly 7, 20256

    रांची। झारखंड शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच कर रही एसीबी…

    झारखंड : 64 पुलिस अफसर बने डीएसपी, डीजीपी ने किया सम्मानित

    July 7, 2025

    पूर्णिया : एक ही परिवार के पांच लोगों लोगों की पीट-पीटकर हत्या , नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी

    July 7, 2025

    पटना को दहलाने की साजिश नाकाम, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

    July 7, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा : ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्रों के प्रदर्शन के कारण सुरक्षा बढ़ाई गई

    July 29, 2024

    झारखंड शराब घोटाले में ओम साईं कंपनी के दो निदेशक गिरफ्तार

    July 7, 2025

    झारखंड : 64 पुलिस अफसर बने डीएसपी, डीजीपी ने किया सम्मानित

    July 7, 2025

    पूर्णिया : एक ही परिवार के पांच लोगों लोगों की पीट-पीटकर हत्या , नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी

    July 7, 2025

    पटना को दहलाने की साजिश नाकाम, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

    July 7, 2025
    © 2025 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.