Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच

    March 29, 2026

    इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने

    March 29, 2026

    ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच
    • इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने
    • ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील
    • अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन
    • झारखंड बीजेपी की नई कार्यकारिणी घोषित, 9 उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और 9 मंत्री बनाए गए
    • इंटरनेशनल रिले प्रतियोगिता में झारखंड ने जीता एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक
    • खूंटी के मुरहू में दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी और आम लोग घायल
    • रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » जहां कभी नहीं खुला खाता वहां भी खिला कमल,बंगाल में टीएमसी के साथ खेला
    Delhi

    जहां कभी नहीं खुला खाता वहां भी खिला कमल,बंगाल में टीएमसी के साथ खेला

    News MaatiBy News MaatiJune 1, 2024No Comments226 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद शनिवार शाम को तमाम एग्जिट पोल्स भी सामने आ गए। सभी पोल्स में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। कम-से-कम दो एग्जिट पोल में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें दी गई हैं। तमाम प्रमुख एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल के बाद सामने आए पोल आॅफ पोल्स के आंकड़े को देखें तो एनडीए को 362 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के 148 सीटों पर सिमटने की उम्मीद है। अन्य के खाते में 33 सीटें जा सकती हैं। इस बार बीजेपी दक्षिण भारत के उन राज्यों में भी शानदार प्रदर्शन करती दिख रही है, जहां एक समय उसका खाता तक नहीं खुलता था। तमिलनाडु-केरल जैसे राज्यों में बीजेपी खाता खोल सकती है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में बीजेपी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बन सकती है।

    एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 353-383 सीटें दी गई हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 152-182 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 4-12 सीटें जा सकती हैं। इंडिया न्यूज- डी डायनेमिक्स के अनुसार, एनडीए को 281-350 सीटों का अनुमान है। इंडिया के खाते में 145-201 सीटें जा सकती हैं। अन्य को 33-49 सीटें मिलने की संभावना है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना जताई है। एनडीए को 371-401 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया अलायंस को 109-139 सीटें दी गई हैं। अन्य के खाते में 28-38 सीटें आ सकती हैं।

    सभी एग्जिट पोल्स के बाद एनडीटीवी के पोल आॅफ पोल्स में 362 सीटें एनडीए को मिली हैं और इंडिया को 148 सीटें। अन्य एग्जिट पोल्स की बात करें तो न्यूज नेशन ने एनडीए को 342-378 सीट्स दी हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 153-169 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक भारत-मैटराइज के अनुसार, एनडीए को लोकसभा चुनाव में 353-368 सीटें मिलने का अनुमान है, इंडिया के खाते में 118-133 सीटें जा सकती हैं। अन्य को 43-48 सीट मिल सकती है। टाइम्स नाऊ-ईटीजी ने एनडीए को 358, इंडिया को 152 सीट मिलने की संभावना है।अन्य के खाते में 33 सीटें जा सकती हैं।

    तमाम एग्जिट पोल्स में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ी बढ़त दिख रही है। एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, पश्चिम बंगाल में बीजेपी 26-31 सीटें जीत सकती है, जबकि ममता बनर्जी की टीएमसी को सिर्फ 11-14 सीटें मिलने का अनुमान है। टुडेज चाणक्य की बात करें तो उसने भी पश्चिम बंगाल में बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बताया है। राज्य में बीजेपी 24 सीटें जीत सकती है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के खाते में 17 सीटें आने का अनुमान है। इसके अलावा, अन्य पोल्स में भी बीजेपी तृणमूल कांग्रेस की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते दिख रही है।

    दक्षिण में बीजेपी को फायदा : दक्षिण भारत के तमाम राज्यों में बीजेपी पहले के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है। तमिलनाडु में बीजेपी का खाता खुलने की उम्मीद है। एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, बीजेपी को राज्य में दो से चार सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 13-15, डीएमके को 20-22 सीटें मिलने संभावना है। केरल में भी एनडीए का खाता खुल सकता है। टुडेज चाणक्य ने केरल में बीजेपी को चार सीटें तक दी हैं। मालूम हो कि तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में बीजेपी की स्थिति पहले काफी अच्छी नहीं रही है, लेकिन अब न सिर्फ वोट शेयर में बढ़ोतरी करते दिख रही, बल्कि खाता भी खेल रही है। कर्नाटक में भी एनडीए को 23-25 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी न्यूज के अनुसार, इंडिया अलायंस कर्नाटक में तीन से पांच सीटें जीत सकता है। इसके अलावा, तेलंगाना में एनडीए के खाते में नौ सीटें तक जा सकती हैं।

    मीसा, रोहिणी पवन सिंह पिछड़े : बिहार में एनडीए को 37 से 39 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंडिया अलायंस महज दो सीटों पर सिमटत दिख रहा है। और अन्य के खाते में एक सीट आ रही है। जिन सीटों पर महागठबंधन हार रहा है। उसमें पाटलिपुत्र, सारण, सीवान और काराकाट की वो सीटें भी शामिल हैं जो काफी हाईप्रोफाइल हैं। पाटलिपुत्र की सीट पर आरजेडी प्रत्याशी और लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती और सारण सीट पर लालू की छोटी बेटी और राजद कैंडिडेट रोहिणी आचार्य भी स्कूल आॅफ पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल में पिछड़ती दिख रही हैं। वहीं काराकाट से गायक पवन सिंह हार रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026779
    Don't Miss
    Blog

    नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच

    By News MaatiMarch 29, 20269

    काठमांडू। नेपाल की नई सरकार ने राजनीतिक नेताओं और उच्च पदस्थ अधिकारियों की संपत्तियों की…

    इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने

    March 29, 2026

    ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील

    March 29, 2026

    अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन

    March 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच

    March 29, 2026

    इजरायली सेना का दावा : कुछ ही दिनों में पूरी तरह तबाह हो जाएंगे ईरान के सभी महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने

    March 29, 2026

    ‘जागरूक रहें, अफवाहों के बहकावे में ना आएं’, प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील

    March 29, 2026

    अमेरिकी मीडिया का दावा, ईरान में कई हफ्तों तक जमीनी सैन्य अभियानों की तैयारी कर रहा पेंटागन

    March 29, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.