Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो’, बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मांग

    March 31, 2026

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड में शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो’, बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मांग
    • बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल
    • ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत
    • अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो
    • ट्रंप का दावा: जल्द पता चल जाएगा कि ईरान के संसद अध्यक्ष अमेरिका के साथ काम करना चाहते हैं या नहीं
    • मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    • बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर
    • हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » अगले सप्ताह 7 नए आईपीओ की लॉन्चिंग, 6 कंपनियों के शेयर की होगी लिस्टिंग
    Blog

    अगले सप्ताह 7 नए आईपीओ की लॉन्चिंग, 6 कंपनियों के शेयर की होगी लिस्टिंग

    News MaatiBy News MaatiJanuary 5, 2025No Comments20 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सोमवार से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह के दौरान नए आईपीओ की लॉन्चिंग और शेयरों की लिस्टिंग से प्राइमरी मार्केट में हलचल बनी रहने वाली है। 6 जनवरी से शुरू हो रहे इस सप्ताह में 7 नए आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं। इसके साथ ही पिछले सप्ताह लॉन्च हुए तीन आईपीओ में भी इस सप्ताह बोली लगाई जा सकेगी। इसी तरह सोमवार से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह के दौरान 6 कंपनियां लिस्टिंग के जरिए स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत करने जा रही हैं।

    सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 6 जनवरी को स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड का 410.05 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस आईपीओ की क्लोजिंग 8 जनवरी को होगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 133 से 140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 107 शेयर का है। कंपनी के शेयर 13 जनवरी को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। 6 जनवरी को ही इंडोबेल इंसुलेशन का 10.14 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस आईपीओ में भी 8 जनवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए प्रति शेयर 46 रुपये का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 3,000 शेयर का है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 13 जनवरी को होगी।

    सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 7 जनवरी को इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्ट कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट इनविट अपना 1,578 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू ओपन करने वाला है। ये इश्यू 9 जनवरी को क्लोज होगा। कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट इनविट के यूनिट्स के लिए 99 से 100 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 150 यूनिट का है। इश्यू क्लोज होने के बाद 14 जनवरी से बीएसई और एनएसई पर इसके यूनिट्स की ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। 7 जनवरी को ही क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक का 290 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ में 9 जनवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 275 से 290 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 50 शेयर का है। कंपनी के शेयर 14 जनवरी को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।

    इसी दिन बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर का 85.21 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 9 जनवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 128 से 135 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 14 जनवरी को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी। 7 जनवरी को ही डेल्टा ऑटोकॉर्प का 54.60 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ की क्लोजिंग 9 जनवरी को होगी। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए 123 से 130 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। कंपनी के शेयर 14 जनवरी को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

    इसके अलावा अवैक्स एपारेल्स एंड ऑर्नामेंट्स का 1.92 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू भी 7 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने के बाद 9 जनवरी को क्लोज होगा। आईपीओ के तहत बोली लगाने के लिए प्रति शेयर 70 रुपये का भाव तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। कंपनी के शेयर 14 जनवरी को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। अगले सप्ताह लॉन्च होने वाले इन 7 आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह 2 जनवरी को खुले परमेश्वर मेटल के 24.74 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल यानि सोमवार तक बोली लगाई जा सकेगी। कंपनी के शेयर 9 जनवरी को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। इसी तरह डेविन संस के 8.78 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल तक बोली लगाने का मौका है। ये आईपीओ 2 जनवरी को ओपन हुआ था और अभी तक 12.53 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी के शेयर 9 जनवरी को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

    इसके अलावा पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 3 जनवरी को ओपन हुए फैबटेक टेक्नोलॉजीज के 27.74 करोड़ रुपये के आईपीओ में मंगलवार 7 जनवरी तक बोली लगाई जा सकती है। इस आईपीओ के तहत 80 से 85 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। अभी तक ये आईपीओ 20 प्रतिशत सब्सक्राइब हो सका है।‌ कंपनी के शेयर 10 जनवरी को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

    सोमवार से शुरू हो रहे कारोबारी सप्ताह के दौरान 6 कंपनियों के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट होंगे। इनमें मंगलवार 7 जनवरी को इंडो फार्म इक्विपमेंट के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। इसी तरह मंगलवार को ही टेक्निकेम ऑर्गेनिक्स के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी। इसके अगले दिन 8 जनवरी को लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। 9 जनवरी को डेविन संस और परमेश्वर मेटल के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। इसके अलावा सप्ताह के आखिरी कारोबार दिन 10 जनवरी को फैबटेक टेक्नोलॉजी के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    झारखंड में शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो’, बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मांग

    March 31, 2026

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड में शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो’, बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मांग

    By News MaatiMarch 31, 20264

    रांची । झारखंड में भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार…

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026

    अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

    March 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड में शराब घोटाले की सीबीआई जांच हो’, बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की मांग

    March 31, 2026

    बिहार के नालंदा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत,कई घायल

    March 31, 2026

    ईरान के खिलाफ जंग का खर्च अरब देशों से वसूलेंगे ट्रंप? व्हाइट हाउस ने दिए संकेत

    March 31, 2026

    अमेरिका कुछ हफ्तों में ईरान ऑपरेशन कर देगा खत्म: मार्को रुबियो

    March 31, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.