
पटना। मुंगेर के लिए प्रस्तावित प्रगति यात्रा पर निकलने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें 136 प्रस्तावों पर मुहर लगी। जिसमें दूसरे और तीसरे चरण की प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने जो घोषणाएं की थी, उनको स्वीकृति दी गई है। जिनका बजट 20 हजार करोड़ का है। इससे पहले 10 जनवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में 55 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई थी। इसमें 21 प्रस्ताव केवल सीएम नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा से संबंधित थे। जो करीब तीन हजार करोड़ रुपये के थे। हरिहरनाथ मंदिर कॉरिडोर बनाया जाएगा।



राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल निदेशालय का गठन होगा। साथ ही बिहार में सीपेक टाकरा विश्व कप (किक वॉलीबॉल) के आयोजन को भी मंजूरी दी गई है।कैबिनेट की बैठक में प्रगति यात्रा से जुड़ी 20 हजार करोड़ की 82 योजनाओं को मंजूरी दी गई है। जिसमें पथ निर्माण विभाग के 41 और जल संसाधन विभाग के 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। दरभंगा और पूर्णिया बस स्टैंड के निर्माण को मंजूरी मिली है। मधेपुरा के सिंधेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर 90 करोड़ 27 लाख रुपये खर्च किए जाने और कुशेश्वर स्थान के विकास के लिए 44 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर हरिहरनाथ मंदिर के विकास को भी मंजूरी मिली है।

