
बोकारो। केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी कुमार स्वामी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय भारतीय इस्पात प्राधिकार लिमिटेड (सेल ) की इकाई बोकारो स्टील लिमिटेड का विस्तार पर 15000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया जाएगा।



श्री स्वामी ने कहा कि बोकारो स्टील लिमिटेड 5.6 मिलियन टन का स्टील उत्पादन कर रहा है। इसकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 7.4 मिलियन टन बहुत जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए 60 दिनों के भीतर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने सेल और बोकारो स्टील लिमिटेड (बी एस एल) का विभिन्न कोल माइंस की चर्चा की और कहा कि इन कोल माइंस से अविलंब उत्पादन शुरू किया जाएगा, इसके लिए सेल को जो भी खर्च करना होगा, वह किया जाएगा।

