रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 38 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान हुआ है।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने बुधवार को बताया कि दूसरे चरण की 38 सीटों पर सुबह नौ बजे तक 12.71 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जानकारी के अनुसार देवघर में 14.24, धनबाद में 12.76, दुमका में 14.48, गिरीडीह में 12.69, हजारीबाग में 14.02, जामताड़ा में 14.9, बोकारो में 12.48, पाकुड़ में 16.12, रामगढ़ में 15.87, साहिबगंज में 14.17 और रांची में 16 प्रतिशत मतदान हुआ है।

वही झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा सीट पर बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। दूसरे चरण में 14,218 बूथों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि 38 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। उन्हाेंने बताया कि सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 585 कंपनी, जैप की 60 कंपनी के अलावा जिला बल और होमगार्ड के 30 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे। इस चरण में कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

इन सीटों के लिए शुरू हुआ मतदान

राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version